कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का बयान, मोदी-चिनफिंग की बातचीत पर उठाए सवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बड़ा बयान दिया। उन्होने कहा कि पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अलग-अलग विचार पेश किए हैं।

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का बयान, मोदी-चिनफिंग की बातचीत पर उठाए सवाल

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बड़ा बयान दिया। उन्‍होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई बातचीत पर भारत और चीन ने जो अलग-अलग विचार पेश किए हैं, वे ‘‘साधारण अथवा कृत्रिम’’ नहीं हैं बल्कि सरकार की ओर से जनता को दिये जा रहे भरोसे और हकीकत में ‘‘अंतर’’ को दिखाते हैं।

चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच मुलाकात के बाद भारत के बयान और चीन के बयान के बीच का अंतर कोई साधारण या दिखावटी अंतर नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि दोनों देशों के बयानों में व्यापक अंतर हो। साथ ही उन्होंने कहा कि अंतर मौलिक है।

23 अगस्त को हुई थी बातचीत

बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 23 अगस्त को  ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बात चीत हुई थी।इस दौरान उन्‍होने विभिन्‍न मुद्दों को लेकर चर्चा की थी।

चीनी राष्‍ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत में इस बात पर जोर दिया कि भारत-चीन संबंधों में सुधार से कई हित सधते हैं। यह विश्व और क्षेत्र की शांति व स्थिरता के अनुकूल हैं।इधर भारत और चीन के बयानों में अंतर होने के कारण  विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं।

ये भी  पढ़ें:

Pakistan News: पाकिस्तान में रह रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाई गई, ग्वादर में हमले की कोशिश के बाद लिया फैसला

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत की बड़ी सौगात, ‘अमृता देवी’ होगा जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड का नाम

Bollywood news: शाहरुख खान ने फैंस से किया वादा, फिल्‍म ‘जवान’ का जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

Ajab Gajab Facts: पूरे गांव में रहता केवल एक परिवार, केवल 16 लोग हैं यहां की आबादी, जानें कारण और समस्याएं

Kamal Nath: पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ का बड़ा बयान, MP की जनता को दिए 11 वचन, जानें इन 11 वचनों के बारे में

Congress leader P Chidambaram, PM Modi, President Chinfing,कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम, पीएम मोदी, राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग,  बीजेपी 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article