Congress youth manifesto UP: कांग्रेस ने जारी किया यूपी चुनाव से पहले घोषणापत्र, 20 लाख नौकरियां देने का वादा

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में युवाओं को ध्यान में रख कर घोषणाएँ की गई हैं।

Congress youth manifesto UP: कांग्रेस ने जारी किया यूपी चुनाव से पहले घोषणापत्र, 20 लाख नौकरियां देने का वादा

लखनऊ। यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में युवाओं को ध्यान में रख कर घोषणाएँ की गई हैं।

राहुल और प्रियंका ने जारी किया यूथ मेनिफेस्टो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी यूथ मेनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि रोज़गार हम आपको कैसे और किस प्रकार से दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं।

यूपी में हर 24 घंटे में 880 रोज़गार खोते युवा

उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोज़गार खोते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों के शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोज़गार खोया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम आपको हर साल 2 करोड़ रोज़गार देंगे। सच्चाई सबको दिख रही है। ऐसा क्यों हो रहा है। क्योंकि देश का पूरा धन 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथों में दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article