Congress Jodo Yatra : 2023 के लिए कांग्रेस का 10/1 का फार्मूला, जानें क्या है ये Formula

,बीजेपी और कांग्रेस मिशन 2023 के लिए जी जान से जुटी है। 2023 के लिए कांग्रेस का 10/1 का फार्मूला,मान मनौवल का दौर भी चल रहा

Congress Jodo Yatra : 2023 के लिए कांग्रेस का 10/1 का फार्मूला, जानें क्या है ये Formula

भोपाल। बीजेपी और कांग्रेस मिशन 2023 के लिए जी जान से जुटी है। कांग्रेस (congress jodo yatra mp) तो चुनाव से पहले नाराज नेताओं को एक करने की कोशिश कर रही है, इसके लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस जोड़ो यात्रा पर है। अब दिग्विजय कांग्रेस को कहां तक जोड़ पाएंगे.. ये तो देखना ही होगा साथ ही चुनाव में इसका कितना फायदा कांग्रेस ले पाएगी ये बड़ा सवाल है।

MP Election 2023 : 75 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे कराएगा निर्वाचन आयोग, इस दिन से शुरू होगा कार्य

[caption id="attachment_209001" align="alignnone" width="999"]publive-image दिग्विजय सिंह कांग्रेस को जोड़ने निकले हैं।[/caption]

दिग्विजय सिंह ने ये जिम्मेदारी ली

दिग्विजय सिंह कांग्रेस को जोड़ने निकले हैं। एमपी की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले दिग्विजय सिंह ने ये जिम्मेदारी ली है और ले भी क्यों ना..भला कौन चाहेगा..कि, चुनाव के वक्त पार्टी में कोई विभीषण पैदा हो। लिहाजा दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को जोड़ने का जिम्मा उठा लिया है। जाहिर है टिकट बंटवारे के दौरान नेताओं की नाराजगी चरम पर होती है ऐसे में कांग्रेस को भी एक ऐसे नेता की जरुरत है जो इन नेताओं की नाराजगी दूर करते हुए इन्हें एक सूत्र में बांध सके।

नाराजगी बढ़ी तो चुनाव में उनकी लुटिया डूब सकती है

कांग्रेस ही नहीं बीजेपी को ये अहसास है कि, नेताओं की नाराजगी बढ़ी तो चुनाव में उनकी लुटिया डूब सकती है। इसलिए बीजेपी भी पिछले कई दिनों से नेताओं की घर वापसी करने में जुटी है। हालांकि दिग्विजय सिंह को लेकर इसबार भी बीजेपी हमलावर है।

मान मनौवल का दौर भी चल रहा

चुनावी मौसम है तो मान मनौवल का दौर भी चल रहा है आने वाले वक्त में ये और तेज भी होगा, लेकिन कांग्रेस नेता एक होकर पार्टी को जीत के रास्ते तक ला पाएंगे और दिग्विजय सिंह के लिए ये करना कितना आसान रहने वाला है ये बड़ा सवाल है, क्योंकि बीजेपी में अनुशासन की ऐसी डोर है जिसमें नाराज नेता भी एक साथ खड़े हुए नजर आते हैं। वहीं कांग्रेस में ऐसी कोई डोर नजर नहीं आती। खैर दिग्विजय सिंह एकता की डोर लेकर निकले हैं अब इसमें वो नाराज नेताओं को बांधने में कहां तक कामयाब होंगे ये वक्त बताएगा।

VD Sharma Statement: मन की बात का 100वां एपिसोड होगा ऐतिहासिक,PM के 9 साल पूरे होने पर BJP किया ये प्लान

[caption id="attachment_208603" align="alignnone" width="1086"]publive-image 2023 के लिए कांग्रेस ने 10/1 का फार्मूला दिया है।[/caption]

2023 के लिए कांग्रेस का 10/1 का फार्मूला

भारत जोड़ो यात्रा के बाद 'कांग्रेस जोड़ो यात्रा'कर रही है। 'कांग्रेस जोड़ो यात्रा' पर दिग्विजय सिंह निकले हैं। 2023 के लिए कांग्रेस ने 10/1 का फार्मूला दिया है। यानि की 10 दावेदारों में टिकट तो एक को ही मिलेगा। बाकी को एक जुट करेंगे। वहीं दिग्विजय सिंह पर बीजेपी ने पलटवार किया है, देखें ये खास रिपोर्ट...

Bhopal Hanuman Chalisa Path: कांग्रेस के पूर्व मंत्री क्यों करवा रहे 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ, जानें कारण

congress-jodo-yatra-mp-news-today-in-hindi

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article