Advertisment

साख बचाने के लिए राजस्थान का इस्तेमाल कर रही है कांग्रेस: पूनियां

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर,15 जनवरी (भाषा) प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह सत्ता का दुरुपयोग करते हुए राजस्थान का इस्तेमाल अपनी साख बचाने के लिए रही है।

Advertisment

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को यहां ‘किसान अधिकार दिवस’ के तहत धरना दिया।

पूनियां ने इस धरना-प्रदर्शन को ‘सियासी पाखंड’ बताते हुए कहा, ‘‘ जाती हुई सत्ता की हताशा कांग्रेस नेताओं के चेहरों पर दिखती है। उन्हें विपक्ष में रहने की आदत डाल लेनी चाहिए।’’

भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस ने केंद्र में 50 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

Advertisment

भाषा पृथ्वी कुंज सुभाष

सुभाष

Advertisment
चैनल से जुड़ें