Congress Indore Mayor Candidate : संजय शुक्ला होंगे इंदौर में महापौर प्रत्याशी, कांग्रेस ने घोषित किया MP का पहला मेयर कैंडिडेट

इंदौर। शहर में आज कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में पार्षद टिकट दावेदारों से पार्टी के वारिष्ठ नेताओं ने चर्चा की। इस दौरान पूर्व मंत्री विजया लक्ष्मी साधौ भी मौजूद रही। कार्यक्रम में नगरीय निकाय चुनाव में इंदौर नगर निगम के महापौर Congress Indore Mayor Candidate के रूप में कांग्रेस की ओर से विधायक संजय शुक्ला प्रत्याशी होंगे।

विधायक संजय शुक्ला प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनाव प्रभारी विजय लक्ष्मी साधौ ने कहा कि लोकप्रिय विधायक या कह दूं कि भावी महापौर अब तक तो मेरा भाई अघोषित था, पर अब संजय शुक्ला घोषित महापौर प्रत्याशी है। यह हम कांग्रेसी या मंच वाले नहीं बोल रहे हैं। यह इंदौर की जनता का सर्वे बोल रहा है कि संजय शुक्ला इंदौर का अगला महापौर बनना चाहिए और बनेगा।

चुनाव प्रभारी विजय लक्ष्मी साधौ ने आज ट्वीट करते हुए लिखा कि इंदौर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुई व नगर निगम महापौर चुनाव हेतु कांग्रेस के सर्वे अनुसार सर्वसम्मति से संजय शुक्ला को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया ।

सज्जन सिंह वर्मा ने दी चुनौती
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को चुनौती दी कि वो संजय शुक्ला के सामने चुनाव लड़े। पूर्व मंत्री ने कहा कि विजयलक्ष्मी साधौ महेश्वर से ग्वालियर में जाकर डबरा में इमरती देवी को हराने वाली नेता हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article