MP Nagriya Nikay Chunav 2021: नगरीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, कमलनाथ ने बनाया यह प्लान

MP Nagriya Nikay Chunav 2021: नगरीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, कमलनाथ ने बनाया यह प्लान Congress gears up for urban body elections, Kamal Nath made this plan

MP Nagriya Nikay Chunav 2021: नगरीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, कमलनाथ ने बनाया यह प्लान

भोपाल। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमते ही सियासी हलचल देखने को मिलने लगी है। प्रदेश में वैक्सिनेशन अभियान भी जोरों पर है। सोमवार को प्रदेश में लाखों लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया है। अब कोरोना की रफ्तार थमते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में लंबे समय से टल रहे नगरीय निकाय चुनावों (Nagriya Nikay Chunav)की सुगबुगाहट देखने को मिलने लगी है। कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रियता बढ़ दी है।

हाल ही में पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamalnath) ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता की नब्ज टटोलने के आदेश भी दिए हैं। अब कांग्रेस के पदाधिकारी क्षेत्रों में दौरे पर निकलेंगे। कमलनाथ (Kamalnath) ने कांग्रेस के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अब कांग्रेस के पदाधिकारी क्षेत्रों में पहुंचकर जनता का मन टटोलेंगे। कांग्रेस नेता बढ़ती महंगाई, बेरोजगरी, कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान सरकार की विफलताओं पर जनता का मूड भांपेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने चुनावों की तैयारियों में जुट गई है।

मिशन 2023 में जुटी कांग्रेस
गौरतलब है कि कांग्रेस (congress) ने चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए "मिशन 2023" की तैयारी शुरू की है। नगरीय निकाय चुनावों को प्रदेश में कई बार टाला जा चुका है। बीते महीनों में नगरीय निकाय चुनावों की चर्चा तेज हो गई थी। इसके बाद कोरोना कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई है। साथ ही प्रदेश में चार सीटों पर उपचुनाव भी होना है।

खंडवा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण यादव ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। हालांकि पार्टी ने अभी तक इसको लेकर नाम घोषित नहीं किया है। वहीं तीन विधानसभी सीटों पर भी उपचुनाव किया जाना है। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार भी अब थम गई है। जल्द ही चुनावों को लेकर आधिकारिक घोषणा की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा ने भी चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा में लगातार बैठकों का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article