Congress : कांग्रेस ने टेकाम को दी बड़ी जिम्मेदारी, कमेटी अध्यक्ष के निर्देश पर दी नियुक्ति

Congress : कांग्रेस ने टेकाम को दी बड़ी जिम्मेदारी, कमेटी अध्यक्ष के निर्देश पर दी नियुक्ति

Congress : कांग्रेस ने टेकाम को दी बड़ी जिम्मेदारी, कमेटी अध्यक्ष के निर्देश पर दी नियुक्ति

भोपाल। Congress : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने रामू टेकाम के लिए बड़ी जिम्मेदारी देते हुए आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। टेकाम बैतूल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हैं, उन्हें आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर नियुक्ति दी गई है।

हेमंत वागद्रे ने की पुष्टि

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने रामू टेकाम की इस नियुक्त की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। उन्हें मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कमलनाथ सरकार में भी की थी नियुक्ति

जानकारी के अनुसार प्रदेश में कमलनाथ सरकार के दौरान टेकाम के लिए लोकसेवा आयोग का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। अब उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी करते हुए टेकाम को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी है।

संगठनात्मक फेरबदल जारी

यहां बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल जारी है। बीते दिनों ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को तीन नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी की है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया था। एआईसीसी से जारी नियुक्ति आदेश के मुताबिक कांग्रेस ने इंदौर ग्रामीण की कमान सदाशिव यादव को सौंपी है। जबकि मंदसौर का जिलाध्यक्ष विपिन जैन को बनाया गया है। वहीं छतरपुर की जिम्मेदारी लखन पटेल को दी गई है।

एमपी की राजनीति

चुनाव से पहले एमपी में राजनीति में फेरबदल हो रहे हैं। 22 मार्च को ही बीजेपी के नेता राव यादवेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। नेता यादव का कहना है कि वे पार्टी में सिंधिया के आने के बाद लगातार उपेक्षा का सामना कर रहे थे। इतना ही नहीं इस नेता ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। एमपी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व से प्रभावित होकर मुंगावली के भाजपा नेता राव यादवेंद्र सिंह यादव अपने हज़ारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article