कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस की बड़ी सर्जरी: कमलनाथ के करीबियों पर गिरी गाज, Congress ने अचानक हटाए 18 ब्लॉक अध्यक्ष!

कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस की बड़ी सर्जरी: कमलनाथ के करीबियों पर गिरी गाज, Congress ने अचानक हटाए 18 ब्लॉक अध्यक्ष!

Surgery in Chindwara Congress

Surgery in Chindwara Congress

Surgery in Chindwara Congress: MP कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस की बड़ी सर्जरी: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त और लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप के बाद अब कांग्रेस नए सिरे से संगठन तैयार करने में जुटी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन में सुधार के लिए एक बड़ी सर्जरी की है.

कांग्रेस ने अचानक अपने 18 ब्लॉक अध्यक्षों को हटा दिया है. इनमें 7 ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा (Surgery in Chindwara Congress) के हैं. दशहरा से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने ब्लॉक, उपब्लॉक और शहर के अध्यक्ष के साथ युवक कांगेस विधानसभा अध्यक्ष पद पर भी नए लोगों को जिम्मेदारी मिली है.

इन ब्लॉक में हुए बदलाव 

इन ब्लॉक में परासिया, उमरेठ, जामई, दमुआ, तामिया, मोहखेड़, सौंसर शामिल हैं. इसके अलावा देवास ग्रामीण हाटपिपल्या और क्षिप्रा, आलीराजपुर का सोंडवा, विदिशा के कुरवाई, झाबुआ के पटेलावद के ब्लॉक अध्यक्ष हटाए गए हैं.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के गृह जिले धार (chhindwara congress organization) की बदनावर विधानसभा के कानवन और कैसूर और दमोह की जबेरा, तेंदूखेड़ा और तेजगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष हटा दिए हैं.
आपको बता दें कि ये वो क्षेत्र हैं जहां पिछले चुनावों में बड़े स्तर पर दलबदल हुआ था.

2020 उपचुनाव, 2023 के विधानसभा चुनाव और हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में एंट्री ली थी.

ये भी पढ़ें: MP को मिलेगा नया एयरपोर्ट: 21 अक्टूबर को पीएम रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअली करेंगे लोकार्पण, इन शहरों के लिए मिलेंगी फ्लाइट्स

बदलाव का क्या है कारण 

अंदरखानों की मानें तो ये ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी के कामों में एक्टिव नहीं थे. इन नेताओं ने हाल ही में हुए पार्टी के किसान न्याय यात्रा और महिला अपराध के खिलाफ चलाए बेटी बचाओ अभियान में भी सक्रियता नहीं दिखाई थी.

इन नेताओं पर पार्टी गतिविधियों में ठीक से हिस्सा नहीं लेने के आरोप भी लगे थे.

इन्हें मिली उप ब्लॉक की जिम्मेदारी 

जानकारी के मुताबिक इस सर्जरी के अंतर्गत परसिया उप ब्लॉक-1, परासिया उप ब्लॉक-1 कृपाल शाह मर्सकोले, परासिया उप ब्लॉक-2 मुकुंद नर्रे, चावलपानी उप ब्लॉक उमराव शाह, अमरवाड़ा उप ब्लॉक कल्याण पटेल (Surgery in Chindwara Congress) सिंगोड़ी उप ब्लॉक आशीष जैन, छिन्दी उप ब्लॉक तुलसीराम काकोडिया, बटकाखापा उप ब्लॉक कमलभान शाह, धनौरा उप ब्लॉक शैलेन्द्र सोनी, चांद उप ब्लॉक पृथ्वीराज पटेल, सांवरी उप ब्लॉक दीनदयाल यदुवंशी, मैनीखापा उप ब्लॉक सदाशिव धुर्वे, सौंसर उप ब्लॉक-24 विलास जोगी, चिचोली सिवनी उप ब्लॉक श्रीकांत महाजन, नांदनवाड़ी उप ब्लॉक अध्यक्ष मूसनलाल उइके बनाए गए हैं.

कौन बना ब्लॉक अध्यक्ष

कमल राय को परासिया ब्लॉक, मानक बेलवंशी को उमरेठ ब्लॉक, अरूण साहू को जुन्नारदेव ब्लॉक, सिम्मीलाल परतेती को नवेगांव ब्लॉक, नीटू गांधी को दमुआ ब्लॉक, राजेन्द्र ठाकुर को तामिया ब्लॉक, चम्पालाल कुर्चे को अमरवाड़ा ब्लॉक, राजकुमार ठाकुर को हर्रई ब्लॉक, तीरथ ठाकुर को चौरई ब्लॉक, पृथ्वीराज ठाकुर को बिछुआ ब्लॉक, पप्पू यादव को छिन्दवाड़ा ब्लॉक शहर, रघुवीर मोहने को मोहखेड़ ब्लॉक, राजेन्द्र यमदे को सौंसर ब्लॉक, जीवन सिंह रघुवंशी को छिन्दवाड़ा ग्रामीण ब्लॉक-1 और अजय सिंह पटेल को छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग-2 के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है.

इन्हें बनाया गया शहर अध्यक्ष

वीर बहादुर सिंह परासिया शहर, राजेश डेहरिया न्यूटन शहर, निशार खान बड़कुही शहर, सुशील जायसवाल चांदामेटा शहर, अरूणेश जायसवाल जुन्नारदेव शहर, राजेश नागले दमुआ शहर, शैलेन्द्र जैन अमरवाड़ा शहर, प्रेम साहू हर्रई शहर, धीरज खंडेलवाल चौरई शहर, बालमुकुंद अयोधि चांद शहर, लेखराम मालवीय बिछुआ शहर, संजय ठाकरे सौंसर शहर, शंकर ब्रम्हे मोहगांव शहर, श्रीकांत तिड़के लोधीखेड़ा शहर, कैलाश चौधरी पिपला नारायणवार शहर और जयंत घोड़े पांढुर्ना शहर के अध्यक्ष बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article