Advertisment

Congress: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली में महारैली : मिशन 2024 को साधने की कोशिश

जैसा की आप जानते हैं कांग्रेस इस समय फॉम में चल रही है भले ही कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा हो लेकिन इस बीच कांग्रेस ने देश में बढ़ती

author-image
Bansal news
Congress: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली में महारैली : मिशन 2024 को साधने की कोशिश

नई दिल्ली- जैसा की आप जानते हैं कांग्रेस इस समय फॉम में चल रही है भले ही कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा हो लेकिन इस बीच कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ महा रैली शुरू कर दी है।

Advertisment

publive-image

कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान सामने आ रहा है कि जिसमें उन्होंने कहा की इस रैली का चुनाव से कोई लेना देना नहीं हैं और यह असंवेदनशील केंद्र सरकार के लिए एक सही संदेश है क्योंकि देश के लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, लेकिन राजनैतिक विशेषज्ञों की मानें तो यह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को साधने की कोशिश की जा रही है।

सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने किये हैं अच्छे इंतजाम-

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कांग्रेस के विरोध को देखते हुए मध्य दिल्ली के रामलीला मैदान और उसके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें रविवार को सड़क बंद होने के बारे में यात्रियों को सतर्क किया गया है। रैली में देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हो सकते हैं।

https://twitter.com/ani_digital/status/1566294806367649792?s=20&t=YWj_qGAcf7WVaZdyp4jWMw

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1566304545113657344?s=20&t=YWj_qGAcf7WVaZdyp4jWMw

कांग्रेस ने कहा है कि उसके कार्यकर्ता एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे और आम लोगों के लिए लड़ते हुए सड़कों पर उतरेंगे। “यह सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील है। कांग्रेस का कहना है कि 2014 और 2022 के बीच कीमतों की तुलना कर सकते हैं। आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कैसे बढ़ी हैं। रैली सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। इस पूरी रैली में कांग्रेस अपनी एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश कर सकती है। अब देखने वाली बात यह है कि कांग्रेस के कौन-से और बड़े लीडर इसमें शामिल होंगें।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से शामिल होंगें एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता-

publive-image

खबरों के मुताबिक़ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी कांग्रेस केलगभग 1 लाख समर्थक और कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होने वाले है, हालाँकि कांग्रेस का मानना है कि इस रैली में एक साथ 2 लाख से भी ज्यादा लोग शामिल होने वाले हैं परन्तु यह दवा कितना सही बैठेगा इसका पता तो रैली के अंत होने के बाद ही चलेगा लेकिन हम आपकी जानकारी के लिए यह बता दें की जिस रामलीला मैदान में रैली आयोजित की गई है वह इतना बड़ा नहीं है की वहां लगभग 2 लाख लोग एक साथ शामिल हो सकें हालाँकि कांग्रेस की तैयारी च्छी दिख रही है। अब देखना यह है की कांग्रेस की इस रैली से वर्त्तमान में केंद्र में स्थित बीजेपी सरकार पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

Advertisment

unemployment Traffic Advisory sonia gandhi Ramlila Maidan Delhi ramlila maidan Rally on Inflation rahul gandhi Mehngai Par Halla Bol mehngai par hall bol latest hindi news inflation delhi traffic Delhi News delhi latest news delhi congress rally delhi congress Congress Ramlila Maidan Rally Congress Rally Latest Updates Congress Rally In Delhi Today congress rally in delhi congress rally Congress Protest congress news Congress Latest News Congress Halla Bol Rally on Inflation Congress Halla Bol Rally Congress
Advertisment
चैनल से जुड़ें