Advertisment

Lok Sabha Election 2024: लगातार 50 चुनाव हारे... 14 पूर्व CM ने भी छोड़ा हाथ; जानें 10 साल में कितना कम हुआ कांग्रेस का कुनबा?

Lok Sabha Election 2024: लगातार 50 चुनाव हारे... 14 पूर्व CM ने भी छोड़ा हाथ; जानें 10 साल में कितना कम हुआ कांग्रेस का कुनबा?

author-image
Preetam Manjhi
Lok Sabha Election 2024: लगातार 50 चुनाव हारे... 14 पूर्व CM ने भी छोड़ा हाथ; जानें 10 साल में कितना कम हुआ कांग्रेस का कुनबा?

   हाइलाइट्स

  • कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिल रहे उम्मीदवार- शिवराज
  • 2014 से 2020 तक कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता
  • सोनिया गांधी ने राज्यसभा में बैकडोर से की है एंट्री- चौहान
Advertisment

Lok Sabha Election 2024: लगातार कांग्रेस पार्टी के नेता अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। अपनी अलग-अलग वजह बताते हुए पार्टी छोड़ रहे हैं। साल 2013, 14 के बाद कई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ी है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने करीब 50 चुनाव भी हारे हैं।

इसको लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर हमला बोला। कहा कि सोनिया गांधी ने राज्यसभा में बैकडोर से एंट्री की है। शिवराज ने कहा कि जिस पार्टी के सबसे बड़े नेता का ही आत्मविश्वास हिल गया हो, उस पार्टी का (Lok Sabha Election 2024) क्या होगा।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1769328327515414575?s=20

   कांग्रेस ने हारे 50 चुनाव- चौहान

पूर्व CM शिवराज सिंह ने कहा कि साल 2019 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था। जिसमें अमेठी से खुद राहुल गांधी (Lok Sabha Election 2024) हार गए थे। कांग्रेस ने एक के बाद एक लगभग 50 चुनाव हारे हैं।

Advertisment

   कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिल रहे उम्मीदवार- शिवराज

चौहान ने कहा कि साल 2013 के, 14 के बाद कांग्रेस के कई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ दी। इतना ही नहीं कांग्रेस को कई जगह चुनाव  (Lok Sabha Election 2024) लड़ने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे।

आगे कहा कि कांग्रेस अब एक ऐसा दल बन गई है, जिसके पास न तो सेना बची है न सेनापति। चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ने वालों का टोटा पड़ा हुआ है।

   2014 से 2020 तक कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता

हिमन्ता बिस्वा सरमा: 21 जुलाई 2014

चौधरी वीरेन्द्र सिंह: 16 अगस्त 2014

रंजीत देशमुख: 1 अक्टूबर 2014

जीके वासन: 3 नवंबर 2014

जयंती नटराजन: 30 जनवरी 2015

पेमा खांडू: 16 सितंबर 2016

रीता बहुगुणा जोशी: अक्टूबर 2016

एन बीरेन सिंह: अक्टूबर 2016

शंकर सिंह वाघेला: 21 जुलाई 2017

नारायण राणे: 21 सितंबर 2017

टॉम वडक्कन: 15 मार्च 2019

ज्योतिरादित्य सिंधिया: 10 मार्च 2020 (मध्यप्रदेश में 22 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ी)

Advertisment

केपी यादव

प्रियंका चतुर्वेदी

   2021 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता

पीसी चाको: 10 मार्च 2021

जितिन प्रसाद: 9 जून 2021

सुष्मिता देव: 16 अगस्त 2021

ललितेश त्रिपाठी: 24 सितंबर 2021

लुईजिन्हो फलेरो: 27 सितंबर 2021

पंकज मलिक: 20 अक्टूबर 2021

हरेन्द्र मलिक: 20 अक्टूबर 2021

कैप्टन अमरिंदर सिंह: 2 नवंबर 2021

रवि नाइक: 7 दिसंबर 2021

   2022 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता

इमरान मसूद: 10 जनवरी 2022

अदिति सिंह: 20 जनवरी 2022

सुप्रिया एरॉन: 22 जनवरी 2022

आरपीएन सिंह: 25 जनवरी 2022

अश्विनी कुमार: 15 फरवरी 2022

रिपुन बोरा: 17 अप्रैल 2022

हार्दिक पटेल: 18 मई 2022

सुनील जाखड़: 14 मई 2022

कपिल सिब्बल: 16 मई 2022

कुलदीप बिश्नोई: 3 अगस्त 2022

जयवीर शेरगिल: 25 अगस्त 2022

गुलाम नबी आजाद: 26 अगस्त 2022

दिगम्बर कामत

   2023 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता

अनिल एंटनी

सीआर केसवन

   2024 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता

मिलिंद देवड़ा

अशोक चव्हाण

गीता कोड़ा

बाबा सिद्दीकी

राजेश मिश्रा

अमरीश डेर, गुजरात कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष

जगत बहादुर अन्नू, जबलपुर महापौर

चांदमल जैन, राजस्थान कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष

बसवराज पाटील, महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष

नारण राठवा, सांसद

   कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री

पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी, आंध्र प्रदेश- बीजेपी में शामिल हुए

पूर्व सीएम पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश - बीजेपी में शामिल हुए

पूर्व सीएम अशोक चव्हाण महाराष्ट्र- बीजेपी में शामिल हुए

पूर्व सीएम एन डी तिवारी, उत्तराखंड- बीजेपी में शामिल हुए

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब- बीजेपी में शामिल हुए

पूर्व सीएम एसएम कृष्णा, कर्नाटक- बीजेपी में शामिल हुए

पूर्व सीएम दिगंबर कामत, गोवा- बीजेपी में शामिल हुए

पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, उत्तराखंड- बीजेपी में शामिल हुए

पूर्व सीएम रवि नाइक, गोवा- 2000 में कांग्रेस छोड़ी और बीजेपी में शामिल हुए। 2002 में फिर से कांग्रेस में लौटे और 2021 में फिर से बीजेपी में शामिल हुए।

पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद, जम्मू-कश्मीर- अपनी पार्टी बनाई

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, छत्तीसगढ़- अपनी पार्टी बनाई

पूर्व सीएम लुइजिन्हो फलेरियो गोवा- टीएमसी में शामिल हुए (2023 में टीएमसी छोड़ दी)

पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी, आंध्र प्रदेश

   2013 के बाद से कांग्रेस ने हारे इतने चुनाव

लोकसभा चुनाव: 2014, 2019

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: 2013,2023 (2018 में भी आपसी कलह से सरकार गंवाई)

Advertisment

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: 2017, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: 2017, 2022

राजस्थान विधानसभा चुनाव: 2013, 2023

गुजरात विधानसभा चुनाव: 2017, 2022

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: 2013, 2023

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: 2017

पंजाब विधानसभा चुनाव: 2022

हरियाणा विधानसभा चुनाव: 2014, 2019

बिहार विधानसभा चुनाव: 2015, 2020

झारखंड विधानसभा चुनाव: 2014

सिक्किम विधानसभा चुनाव: 2014, 2019

असम विधानसभा चुनाव: 2016, 2021

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: 2019

नागालैंड विधानसभा चुनाव: 2013, 2018, 2023

मणिपुर विधानसभा चुनाव: 2022

मिजोरम विधानसभा चुनाव: 2018

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 2013, 2018, 2023

मेघालय विधानसभा चुनाव: 2023

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: 2016, 2021

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: 2014, 2019

उड़ीसा विधानसभा चुनाव: 2014, 2019

गोवा विधानसभा चुनाव: 2017, 2022

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: 2018

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: 2018

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव: 2014, 2019

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: 2016, 2021

केरल विधानसभा चुनाव: 2016, 2021

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें