MP News: कांग्रेस प्रत्याशी के यहां पड़ा छापा, घर पर पहुंचे असम पुलिस के जवान

कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह के घर पुलिस का छापा पड़ा है। आज असम के पुलिस के जवानों समेत कुछ स्थानीय पुलिस के सिपाही घर पहुंचे हैं।

MP News: कांग्रेस प्रत्याशी के यहां पड़ा छापा, घर पर पहुंचे असम पुलिस के जवान

टीकमगढ़। कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह के घर पुलिस का छापा पड़ा है। आज सुबह असम पुलिस के जवानों समेत कुछ स्थानीय पुलिस के सिपाही भी उनके घर पहुंचे हैं।

बताया गया है कि पुलिस अब भी यादवेंद्र सिंह से घर पर ही पूछताछ कर रही है।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए टीकमगढ़ विधानसभा सीट से यादवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

असम पुलिस की चार सदस्यीय टीम पहुंची टीकमगढ़

दरअसल, आज सुबह असम पुलिस का चार सदस्यीय एक दल टीकमगढ़ पहुंचा।

यहां पर असम पुलिस ने स्थानीय पुलिस को भी साथ लिया और पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर पहुंची।

बताया गया है असम की पुलिस किसी धोखाधड़ी के मामले में पूर्व मंत्री यादवेंद्र के घर पहुंची है पुलिस की टीम परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

टीकमगढ़  थाना प्रभारी ने दी जानकारी

इस मामले में टीकमगढ़ के थाना प्रभारी आनंद ने मीडिया को बताया है कि असम पुलिस की एक टीम यादवेंद्र और उनके परिवार के लोगों से किसी धोखाधड़ी के केस में पूचताछ करने आई है।

स्थानीय पुलिस ने यहां पर घर के चारों ओर जवानों को तैनात किया है। जिससे कोई असामान्य न घटित हो।

पहली सूची में कांग्रेस ने बनाया था प्रत्याशी

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची में टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह बुंदेला को प्रत्याशी बनाया है। सूची जारी होने के तीन दिन बाद ही कांग्रेस प्रत्याशी के घर पुलिस का छापा पड़ा है।

यथार्थ अस्पताल में आईटी का छापा

ओरछा। देश के जाने माने यथार्थ ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल की ओरछा तिगेला स्थित ब्रांच पर इनकम टैक्स ने आज छापा मारा है।

छोपेमार की यह कार्रवाई क़रीब दो घंटे से चली है। इनकम टैक्स की टीम अभी भी हॉस्पिटल में मौजूद है। यथार्थ ग्रुप देश के जाने माने हॉस्पिटल ग्रुप हैं, जिसकी देश में अलग अलग ब्रांच है ।

ये भी पढ़ें:

Navratri 2023: नवरात्रि का पांचवा दिन आज, ऐसे करें मां स्कंदमाता की पूजा, ये रही विधि, मंत्र और उपाय

Ram Mandir Update: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को केंद्र सरकार से मिली FCRA मंजूरी, अब विदेशों में रह रहे लोग भी कर सकेंगे दान

Weather Update Today: उत्तराखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Plastic Se Khatra: प्लास्टिक की बोतल से पानी क्यों नहीं पीना चाहिये? जानें यहां

Places to Visit in Jodhpur: अगर जोधपुर में हैं तो जरूर घूमें ये 4 जगह, सुंदरता देख कर उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article