Advertisment

MP Congress से भोपाल के लिए अरुण श्रीवास्तव हो सकते हैं Loksabha Candidate, इस वजह से दौड़ में सबसे आगे

MP Congress Loksabha Candidate: कांग्रेस से भोपाल के लिए अरूण श्रीवास्तव का टिकट लगभग फाइनल बताया जा रहा है।

author-image
Rahul Sharma
MP Congress से भोपाल के लिए अरुण श्रीवास्तव हो सकते हैं Loksabha Candidate, इस वजह से दौड़ में सबसे आगे

MP Congress Loksabha Candidate: मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस अरुण श्रीवास्तव को टिकट दे सकती है। अरुण पेशे से अधिवक्ता हैं और कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे हैं। वर्तमान में अरुण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

Advertisment

   इसलिए मिल सकती है टिकट

MP-Congress-Loksabha-Candidate-arun

अरुण श्रीवास्तव को टिकट देने के पीछे कांग्रेस का कायस्थ वोटों को साधने की रणनीति हो सकती है। भोपाल लोकसभा सीट पर कायस्थ वोट 1.50 लाख से अधिक है। साथ ही अरुण श्रीवास्तव की आर्थिक स्थिति भी मजबूत है।

   भोपाल सीट पर कांग्रेस की ये रणनीति

MP-Congress-Loksabha-Candidate-bhopal-arun

कांग्रेस भोपाल लोकसभा सीट पर ग्रामीण क्षेत्र के वोटरों को साधने की रणनीति बना रही है। अरुण श्रीवास्तव की मां विमला श्रीवास्तव जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी है।

ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में श्रीवास्तव ​परिवार का अच्छा खासा संपर्क है। यही कारण है कि अरुण श्रीवास्तव टिकट की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

Advertisment

   आलोक के सामने अरुण ही क्यों?

बीजेपी से आलोक शर्मा को टिकट मिल चुकी है। भोपाल सीट पर ब्राह्मण वोट करीब ढ़ाई लाख से अधिक बताए जाते हैं।

ऐसे में कांग्रेस कायस्थ वोट बैंक को अपनी ओर करने की रणनीति पर काम कर रही है। भोपाल में कायस्थ वोट डेढ़ लाख से अधिक है।

   कांग्रेस के पैनल में तीन नाम

अरुण श्रीवास्तव भले ही दौड़ में आगे चल रहे हो, लेकिन पैनल में दो और नाम है। मेजर जनरल श्याम सिंह और जीपी माली के नामों पर भी मंथन हो रहा है।

Advertisment

   भोपाल-सीहोर जिले की 8 विधानसभाएं

लोकसभा में 8 विधानसभा सीटों के 23 लाख 28 हजार 59 मतदाता वोट डालेंगे। 2019 के मुकाबले इस चुनाव में 2.26 लाख वोटर ज्यादा है।

इसमें से 11 लाख 95 हजार 428 पुरुष और 11 लाख 32 हजार 454 महिलाएं व 177 थर्ड जेंडर है।

भोपाल लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभाएं शामिल हैं। इनमें भोपाल जिले की 7 और सीहोर जिले की 1 विधानसभा है।

Advertisment

भोपाल जिले की बैरसिया, भोपाल उत्तर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा एवं हुजूर, सीहोर जिले की एक विधानसभा सीहोर शामिल हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें