Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ सकती हैं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, राहुल गांधी ने बनाई 4 मेंबर की कमेटी

Haryana Election: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ सकती हैं।राहुल गांधी ने 4 मेंबर की कमेटी बनाई है।

Congress and Aam Aadmi Party can fight together in Haryana Election

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर लड़ सकती हैं। गठबंधन के लिए राहुल गांधी ने 4 मेंबर की कमेटी बनाई है। दोनों पार्टियां चंडीगढ़ मेयर और लोकसभा चुनाव में साथ आने का फॉर्मूला रिपीट करना चाहती हैं। दोनों ने मिलकर चंडीगढ़ नगर निगम और लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

राहुल गांधी ने की पहल

कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि गठबंधन की पहल राहुल गांधी ने की है। सोमवार शाम को हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग में राहुल गांधी ने हरियाणा के नेताओं से इस बारे में पूछा था। कांग्रेस ने गठबंधन के लिए केसी वेणुगोपाल की अगुवाई में दीपक बाबरिया, अजय माकन और भूपेंद्र हुड्डा की कमेटी बनाई है।

लोकसभा चुनाव में हुआ था गठबंधन

हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। 10 सीटों में से कांग्रेस ने 9 और AAP ने 1 सीट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने 5 सीटें जीतीं थी, लेकिन आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र सीट हार गई थी।

कांग्रेस 7 सीटें देने को राजी, AAP 10 मांग रही

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि अगर गठबंधन होता है तो AAP को केवल 3-4 सीटें दे सकते हैं, मगर आप इससे ज्यादा मांग रही है, इसलिए गठबंधन मुश्किल है।

दीपक बाबरिया बोले- गठबंधन हो सकता है

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया का कहना है कि गठबंधन हो सकता है। इसके लिए AAP और I.N.D.I.A. के सहयोगी बाकी दलों के साथ बात हो रही है। हम हरियाणा में वोटों का ध्रुवीकरण और भाजपा को रोकना चाहते हैं।

बीजेपी ने क्या कहा ?

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस को पता चल गया है कि वो हरियाणा नहीं जीत सकती। इसलिए आखिरी वक्त में कुछ उपाय कर रही है। AAP से गठबंधन की बात कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। कांग्रेस जो मर्जी कर ले, किसी से गठबंधन कर ले, भाजपा ही आएगी।

क्यों किया जा रहा गठबंधन ?

1. विपक्ष के वोट बंटने से रोके जा सकें बंटे। गुजरात में अलग-अलग लड़ने से कांग्रेस को नुकसान हुआ था।

2. हरियाणा पंजाब से सटा हुआ है। जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में बॉर्डर सीट पर AAP के प्रभाव से कांग्रेस के वोट कट सकते हैं।

3. राहुल गांधी विपक्षी एकता को जिंदा रखना चाहते हैं, वे दिखाना चाहते हैं कि विपक्ष पूरी तरह से एकजुट है।

ये खबर भी पढ़ें:मध्यप्रदेश के हर विकासखंड का एक गांव होगा वृंदावन ग्राम, शहरों में गीता भवन खुलेंगे, कैबिनेट बैठक में फैसला

AAP नेता संजय सिंह क्या बोले ?

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राहुल गांधी के बयान का स्वागत किया है। उनका कहना है कि भाजपा को हराना हमारी प्राथमिकता है। उनकी नफरत की राजनीति, उनकी जनविरोधी, किसान विरोधी, भाजपा की युवा विरोधी नीति और महंगाई के खिलाफ हमारा मोर्चा है। उन्हें हराना हमारी प्राथमिकता है, लेकिन आधिकारिक तौर पर हमारे हरियाणा प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष आगे की बातचीत के आधार पर अरविंद केजरीवाल को इस बारे में बताएंगे और फिर इस पर आगे कुछ बात की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: ट्रांसफर अब भी दूर की कौड़ी: MP कैबिनेट में फिर नहीं हुई तबादलों पर चर्चा, बार-बार पॉलिसी अटकने की क्या है वजह?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article