MP Congress AICC Observers: मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए 11 नए AICC पर्यवेक्षक

MP Congress AICC Observers: कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत मध्य प्रदेश में 11 नए AICC पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। राहुल गांधी 3 जून को मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे।

MP Congress AICC Observers: मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए 11 नए AICC पर्यवेक्षक

हाइलाइट्स

  • मध्यप्रदेश में 11 नए AICC पर्यवेक्षक नियुक्त
  • मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान
  • 3 जून को MP का दौरा करेंगे राहुल गांधी

MP Congress AICC Observers: कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को MP के लिए 11 नए AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

11 नए AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

MP Congress AICC Observers

ये हैं नए पर्यवेक्षक

धीरज गुर्जर, डेनिश अबरार, दिव्या मदेरणा, इंदिरा मीणा, डॉ. रागिनी नायक, मुकेश भाकर, मनीष यादव, अमित सुभाषराव झनक, रवि बहादुर, रघुवेंद्र कुमार सिंह और गुरुदयाल सिंह बंजार AICC पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

MP में संगठन सृजन अभियान

MP में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हुई है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाना है।

3 जून को विपक्ष के नेता राहुल गांधी का भोपाल दौरा

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इस साल को ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के रूप में समर्पित किया है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी 3 जून 2025 को भोपाल में कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' की शुरुआत करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी का दौरा लगभग 7 घंटे का होगा, जिसमें वे विभिन्न बैठकों के माध्यम से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

मध्यप्रदेश सरकार का प्रमोशन प्रस्ताव सपाक्स को मंजूर नहीं, कहा- ये SC-ST को फायदा पहुंचाने वाला

MP Promotion Proposal: मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए सरकार के प्रस्ताव को मध्यप्रदेश सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था (सपाक्स) ने नामंजूर कर दिया है। MP के CS के साथ हुई बैठक में सपाक्स ने आपत्ति ली। अब प्रस्ताव में बदलाव के लिए दोबारा मीटिंग हो सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article