Advertisment

उत्तराखंड में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के नये स्वरूप की पुष्टि

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

देहरादून, 15 जनवरी (भाषा) उत्तराखंड के एक व्यक्ति में हाल ही में ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के नए स्वरूप का प्रदेश में यह पहला मामला है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

Advertisment

एक अधिकारी ने बताया कि देहरादून का रहने वाला 44 वर्षीय यह व्यक्ति हाल में ब्रिटेन से लौटे अपने पांच रिश्तेदारों के संपर्क में आया था । कोविड-19 के लक्षण आने पर उस व्यक्ति ने अपनी जांच कराई जिसमें वह कोरोना वायरस संक्रमित निकला । उन्होंने बताया कि उसके बाद उसका नमूना जीनोम सीक्वेसिंग के लिए नई दिल्ली भेजा गया जहां उसमें कोरोना के नए रूप की पुष्टि हुई ।

स्वास्थ्य विभाग में देहरादून के कोविड जिला निगरानी अधिकारी राजीव दीक्षित ने शुक्रवार को यहां बताया कि जीनोम सीक्वेसिंग के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को भेजे गये मरीज के नमूने की जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आ गई जिसमें संक्रमण का नया स्वरूप मिला है ।

दीक्षित ने कहा कि मरीज को शहर के एक कोविड केयर सेंटर में एकांतवास में रखा गया है जहां वह कम से कम 28 दिनों तक रहेंगे ।

Advertisment

उन्होंने कहा कि हैरत की बात यह है कि ब्रिटेन से लौटे उनके पांचों भतीजों की जांच रिपोर्ट में नया कोरोना वायरस संक्रमण नहीं मिला जबकि कभी ब्रिटेन नहीं गए मरीज में यह संक्रमण पाया गया है ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मरीज के प्राथमिक और माध्यमिक संपर्कों का पता लगाया जा रहा है और उनके नमूने लिए जा रहे हैं ।’’

भाषा दीप्ति

रंजन

रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें