Advertisment

दो कौओं में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि : निगरानी का काम और तेज

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कानपुर (उप्र), 13 जनवरी (भाषा) कानपुर में मरे पाए गए चार में से दो कौओं में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने निगरानी का काम और तेज कर दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

वन अधिकारी अरविंद यादव ने बुधवार को बताया कि जिले में चार कौओं और कबूतरों समेत 20 पक्षियों के नमूने तथा तालाब के पानी, मिट्टी और परिंदों के मल के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे।

उन्होंने बताया कि दो कौवों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा तालाब के पानी में भी संक्रमण पाया गया है।

यादव ने बताया कि इससे पहले गत रविवार को कानपुर चिड़ियाघर में मरी पाई गई दो जंगली मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि चार नमूनों में बर्ड फ्लू संक्रमण पाए जाने के बाद कानपुर में निगरानी के काम में तेजी लायी गयी है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें