INS Mahendragiri Launch: आ गया समुद्र का बादशाह ‘महेंद्रगिरी’, समुद्री इतिहास में मील का पत्थर होगा साबित

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘महेंद्रगिरी’ का शुक्रवार को मुंबई में जलावतरण किया गया।

INS Mahendragiri Launch: आ गया समुद्र का बादशाह ‘महेंद्रगिरी’, समुद्री इतिहास में मील का पत्थर होगा साबित

मुंबई।  INS Mahendragiri Launch मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा निर्मित भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘महेंद्रगिरी’ का शुक्रवार को मुंबई में जलावतरण किया गया। जलावतरण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि यह उचित है कि युद्धपोत का जलावतरण मुंबई जैसे शहर में हुआ।

इन सुविधाओं से लैस है समुद्र का बाहुबली

ओडिशा में पूर्वी घाट में सबसे ऊंची पर्वत चोटी के नाम पर निर्मित यह युद्धपोत ‘परियोजना 17-ए’ के बेड़े के तहत निर्मित सातवां जहाज है। यह युद्धपोत उन्नत युद्धक प्रणालियों, अत्याधुनिक हथियारों, सेंसर और प्लेटफार्म मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है।

धनखड़ ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि जलावतरण के बाद ‘महेंद्रगिरी’ भारत की समुद्री शक्ति के दूत के रूप में समुद्र में पूरे गर्व से तिरंगा लहराएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरे विश्वास के साथ हमारे सुरक्षा बल को बधाई देता हूं। वे दुनिया की सुरक्षा के लिए व्यापक रूप से खुद को बेहतर बनाना जारी रखेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सेना, नौसेना और वायुसेना में 10,000 से अधिक महिला कर्मियों की मजबूत उपस्थिति के साथ भारतीय सशस्त्र बल ने लैंगिक समानता की दिशा में भी काफी प्रगति की है।’’

समुद्री इतिहास में मील का पत्थर होगा साबित

‘महेंद्रगिरी’ के जलावतरण को देश के समुद्री इतिहास में उल्लेखनीय मील का पत्थर बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह ‘परियोजना 17-ए’ के तहत निर्मित नीलगिरि श्रेणी के युद्धपोत बेड़े का सातवां और आखिरी युद्धपोत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ‘आत्म निर्भरता’ की दिशा में हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता के तहत ‘नीलगिरि’ श्रेणी के उपकरणों और प्रणालियों के लिए 75 प्रतिशत ऑर्डर स्वदेशी कंपनियों को दिए गए।’’

अतुलनीय प्रगति का है उदाहरण

धनखड़ ने कहा कि ‘महेंद्रगिरी’ का जलावतरण नौसेना को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में की गई हमारे राष्ट्र की अतुलनीय प्रगति का उपयुक्त उदाहरण है।’’ जलावतरण समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। ये और कोई नहीं बल्कि महेन्द्रगिरि युद्धपोत है।

ये भी पढ़ें 

Aaj ka Rashifal: आज इन राशियों का भाग्य है प्रबल, मिलेंगे अच्छे और शुभ संकेत, जानें अपना आज का राशिफल

Aditya l1 Solar Mission: ‘आदित्य-एल1’ की आज से उलटी गिनती शुरू, इसरो प्रमुख ने कहा… प्रक्षेपण के लिए तैयार है रॉकेट और सैटेलाइट

One Nation One Election Bill: केंद्र सरकार ने बनाई कमेटी, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद को सौंपी अध्यक्षता

Kajari Teej 2023: कजरी तीज 2 सितंबर को, जानें क्यों होती है भुजरियों की पूजा, कैसे बनती हैं कजरी

World’s Biggest Rakhi: MP में बन रही है 1000 फ़ीट की सबसे बड़ी राखी, गिनीज बुक हो सकती है शामिल

INS Mahendragiri Launch, ins, indian navy, navy warship, mahendragiri warship""INS Mahendragiri Launch, ins, indian navy, navy warship
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article