Cold Weather Update: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है जहां पर कड़ाके के ठंड ने लोगों को घर में रहने पर मजबूर कर दिया है तो वही पर दिल्ली में शीत लहर जारी है। ठंड के कारण शहर में घना कोहरा देखा गया।
शीत लहर के चलते स्कूल बंद
आपको बताते चलें कि, राजधानी दिल्ली में शीत लहर जारी रहने के कारण घना कोहरा देखा गया। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तस्वीरें DND और बारापुला से हैं। इसके अलावा अब शीत लहर की स्थिति को देखते हुए मेरठ में 1 जनवरी तक सभी कक्षाओं के लिए स्कूल बंद रहेंगे।
हिमाचल में बर्फबारी का कहर
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति ज़िले के शिंकुला दर्रा में सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई। जिसकी वीडियो आप यहां देख सकते है।
[video width="480" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/12/37SljsoTlO5fbXLg-1.mp4"][/video]
राजस्थान: सीकर में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान शहर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज़ किया गया। इसके अलावा चूरू में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया: IMD कल चूरू में न्यूनतम न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड के बीच लखनऊ में लोग गरमा गरम चाय का लुत्फ उठाते दिखे। एक राहगीर ने कहा, "मैं काम के लिए जा रहा हूं, ठंड बढ़ गई है ऐसे में गरम चाय पीने का आनंद है, हम यहां हमेशा चाय पीते हैं।"