Advertisment

पंजाब, हरियाण में ठंड का प्रकोप बरकरार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

चंडीगढ़, नौ जनवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा, हालांकि, इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

Advertisment

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4 डिग्री, 10.7 डिग्री और 10.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

पठानकोट, आदमपुर, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.6 डिग्री, 8.7 डिग्री, 6.3 डिग्री, 7.5 डिग्री और 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में तापमान क्रमश: 9.6 डिग्री, 7.2 डिग्री और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.5 डिग्री, 10.8 डिग्री, 8.8 डिग्री और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, लुधियाना और सिरसा में कोहरा छाया रहा।

Advertisment

भाषा शुभांशि नीरज

नीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें