/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Navendu-PSD-2-9-2.jpg)
Cold Wave India : नए साल 2022 की शुरूआत जहां पर हो गई है वहीं पर जनवरी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर-घने कोहरे से पूरा देश ढंक गया है वहीं पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने चेतावनी जारी की है कि, आने वाले दिनों में फिर कड़ाके की ठंड का असर तेज हो जाएगा।
जानें मौसम विभाग की अपडेट
आपको बताते चलें कि, तापमान में दो दिनों से गिरावट देखी जा रही है जहां प र2 जनवरी को कई इलाको मे तापमान में गिरावट और गलन देखने को मिली. इसके साथ ही कोहरा भी रहा. विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिन तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अनेक जगहों पर घना कोहरा छाया रहने की बात कही है। साथ ही ओडिशा, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में सुबह-शाम तापमान में गलन और कोहरा रहने का अनुमान है. आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमालय से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 4-5 दिन तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Delhi Weather: नए साल की शुरुआत के साथ ही दिल्ली समेत उत्तर भारत में फिर से ठंड लौट आई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का भी अनुमान है कि आने वाले कुछ दिन देशभर में तापमान कम रहने वाला है. खासतौर पर उत्तर भारत में तापमान मे गिरावट देखने को मिलेगी.
उत्तर भारत में फिर से लौटी कड़ाके की ठंड! विजिबिलिटी बहुत कम, पढ़ें 8 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम
साल के दूसरे दिन 2 जनवरी को कई इलाको मे तापमान में गिरावट और गलन देखने को मिली. इसके साथ ही कोहरा भी रहा. विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिन तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अनेक जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा.
प्रदूषण में भी होगा इजाफा
उत्तर भारत में 1 जनवरी से ही ठंड और शीतलहर का दौर चालू हो गया है. देश की राजधानी में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इतना ही नहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले 4 से 5 दिनों तक हवा में प्रदूषण बढ़ने की भी संभावना जताई है.
इसके साथ ही ओडिशा, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में सुबह-शाम तापमान में गलन और कोहरा रहने का अनुमान है. आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमालय से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 4-5 दिन तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शहर में आज कोहरा छाया रहा। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते दिखे। कानपुर में शीतलहर जारी होने के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में आज सुबह कोहरा छाया रहा। तस्वीरें मुंशी घाट की हैं। लखनऊ में शीतलहर जारी होने के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us