Weather update today: दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, जानिए अपने शहर का मौसम

दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में फरवरी महीने के शुरुआती दिनों में भी ठंड का सितम जारी जारी है। सर्दी और कोहरे की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं,मौसम विभाग ने दिल्ली में 3-4 फरवरी को बारिश होने का अनुमान जताया है। आइए देखते हैं आज कहां कैसा मौसम रहेगा।

Weather update today: दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, जानिए अपने शहर का मौसम

नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में फरवरी महीने के शुरुआती दिनों में भी ठंड का सितम जारी जारी है। सर्दी और कोहरे की वजह से लोगों को कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं,मौसम विभाग ने दिल्ली में 3-4 फरवरी को बारिश होने का अनुमान जताया है। आइए देखते हैं आज कहां कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

भोपाल

मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस औरअधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में आज का मिनिम... टेम्प्रेचर 8 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. कल और परसों चंडगढ़ में भी बारिश हो सकती है, जबकि आज बादल छाए रहेंगे।

देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आज का न्यूनतम तापामन 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जाएगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

जयपुर

राजस्थान के जयपुर शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जाने की उम्मीद है।

 पटना

बिहार की राजधानी पटना में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। यहां कोहरा छाया रहेगा।

शिमला

शिमला में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज, कल और परसों शिमला में हल्की बारिश हो सकती है।

लखनऊ

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, जबकि उसके बाद दोपहर के समय आसमान साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article