Cold Wave IMD Alert: प्रचंड सर्दी और कोहरे का सितम जारी ! उत्तर भारत में देरी से चल रही 29 ट्रेनें, 15 फ्लाइटें हुई लेट, जानें IMD की चेतावनी

Cold Wave IMD Alert: प्रचंड सर्दी और कोहरे का सितम जारी ! उत्तर भारत में देरी से चल रही 29 ट्रेनें, 15 फ्लाइटें हुई लेट, जानें IMD की चेतावनी

Cold Wave IMD Alert: जनवरी की शुरूआत से जहां पर कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है वहीं पर उत्तरभारत से लेकर पहाड़ी इलाके जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के साथ गलन वाली सर्दी का सितम तेज है यहां पर पारा लगातार गिर रहा है तो वहीं पर भारतीय मौसम विभाग ने राज्यों और जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब: अमृतसर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर प्रदेश: कानपुर में शीतलहर जारी होने के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट हुईं। तस्वीरें कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की हैं। एक यात्री ने बताया, "बहुत कोहरा और ठंड है और दो घंटे ट्रेन लेट आ रही है।" गोरखपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।कोहरे की वजह से चंदौली के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेनें देर हुईं जिससे लोगों को दिक़्कतें हो रही। एक यात्री ने बताया,"मैं हरिद्वार से आ रही, हमारी ट्रेन 4 घंटे देर है।" एक अन्य यात्री ने बताया,"हमारी ट्रेन 1:30 घंटा देर है।ठंड की वजह से दिक़्कत हो रही।"

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विज़िबिलिटी कम होने के कारण शारजाह से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है। खराब मौसम की वजह से करीब 15 फ्लाइटें लेट हुई हैं: दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारीदिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई। तस्वीरें धौला कुआं की हैं।दिल्ली: राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से फ्लाइटें लेट हो रही हैं।

कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 29 ट्रेनें लेट से चल रही हैं।

Image

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article