MP में कोल्ड वेव का असर: ठंडी उत्तरी हवाओं से बढ़ी सर्दी, राजधानी में 7 दिन से शीतलहर

MP में कोल्ड वेव का असर: ठंडी उत्तरी हवाओं से बढ़ी सर्दी, राजधानी में 7 दिन से शीतलहर

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोल्ड वेव का असर जारी है। ठंडी उत्तरी हवाओं के कारण राज्य में ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी भोपाल में 7 दिन से शीतलहर चल रही है और आज भी कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। सबसे ठंडा जिले के रूप में राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में पारा 8 डिग्री जबकि इंदौर में 9.6 डिग्री पर पहुंचा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 नवंबर से ठंड में कुछ राहत मिल सकती है। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए अलाव और गर्म कपड़े रखने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article