Cold Wave Alert: हाड़ कंपाने वाली कड़ाके की ठंड की चपेट में पूरा भारत ! जानिए दिल्ली से लेकर राज्यों का हाल

दिल्ली के लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया: भारत मौसम विज्ञान विभाग

Cold Wave Alert: हाड़ कंपाने वाली कड़ाके की ठंड की चपेट में पूरा भारत ! जानिए दिल्ली से लेकर राज्यों का हाल

Cold Wave Alert: कड़ाके की ठंड और  घने कोहरे का असर जहां पूरे देश में बढ़ गया है वहीं पर उत्तरभारत समेत कई हिस्सों में शीतलहर का असर जारी है इसे लेकर ही मौसम विभाग ने मौसम के आगे ऐसे ही बने रहने के आसार जताए है तो वहीं पर तापमान के गिरने की खबर भी मिल रही है ।

दिल्लीः राजधानी में कड़ाके की ठंड का असर देखने के लिए मिल रहा है जहां पर  एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है।दिल्ली: शहर में घने कोहरे और शीत लहर जारी है। तस्वीरें विजय चौक क्षेत्र से हैं।दिल्ली के लोधी रोड में आज न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी है।

उत्तर प्रदेश: मथुरा में घने कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक व्यक्ति ने बताया, "मैं आगरा से दिल्ली जा रहा था मगर कोहरे की वजह से शून्य दृश्यता हो गई है। कोहरे के कारण हादसे बहुत होते हैं इसलिए हम रुक-रुक कर जा रहे हैं।"उत्तर प्रदेश: कानपुर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। बढ़ती ठंड के बीच लोग चाय पीते और आग तापते दिखे।

कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और 2 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। (CPRO उत्तर रेलवे द्वारा साझा की गई तस्वीर)

Image

हरियाणा: अंबाला में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।

बठिंडा (पंजाब): बठिंडा में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article