Coconut Oil Benefits For Shiny Face : बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर आ रही हैं झुर्रियां, नारियल का तेल करें ट्राय

Coconut Oil Benefits For Shiny Face : बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर आ रही हैं झुर्रियां, नारियल का तेल करें ट्राय coconut-oil-benefits-for-shiny-face-with-increasing-age-wrinkles-are-coming-on-the-face-try-coconut-oil-pds

Coconut Oil Benefits For Shiny Face : बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर आ रही हैं झुर्रियां, नारियल का तेल करें ट्राय

नई दिल्ली। चाहे बालों को काला, लंबा या घना Coconut Oil Benefits For Shiny Face: करने की बात हो या फिर, शरीर में मालिश की, सभी चीजों में नारियल का तेल बेहद फायदेमंद ​माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि चेहरे के लिए नारियल का तेल बेहद फायदेमंद होता है। जी हां उम्र बढ़ने के साथ—साथ चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए नारियल का तेल बेहद कारगार माना जाता है। इतना ही नहीं चेहरे पर विभिन्न तरह की समस्याओं में नारियल का तेल फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि फेस के लिए नारियल तेल किस तरह फायदेमंद हो सकता है।

फेस पर लगाएं नारियल तेल, चमकेगा चेहरा
आपको बता दें फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर नारियल का तेल सीरम का काम भी करता है। अगर आप चेहरे पर इसे लगाते हैं तो इससे आपके चेहरे का ग्लो बढ़ जाता है। वो इसलिए क्योंकि इसमें विटामिन ई की मात्रा भरपूर होती है। जिससे इसे चेहरे पर लगाने से निखार बढ़ता है। अगर रात को सोने के पहले इसे लगाते हैं तो इससे फायदा होता है।

झुर्रियां होंगी दूर —
आपको बता देे 30 साल की उम्र के बाद फेस पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको नारियल का तेल जरूर लगाना चाहिए। आपको बता दें नारियल के तेल में एंटी एजिंग गुण होने के कारण ये झुर्रियों को दूर करने में सहायक होता है।

बनी रहती है नमी —
गर्मियों के मौसम में स्किन पर ड्रायनेस आने लगती है। मौसम बदलने के कारण भी ऐसा होता है। ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर नमी बनाए रखना चाहते हैं तो आपको नारियल का तेल चेहरे पर जरूर लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article