Advertisment

world coconut day: गुणों की खान होता है नारियल, पीने से लेकर खाने में आता है काम, इसके ऐसे लाभ जान चौंक जाएंगे आप

world coconut day 2024: दुनिया में हर साल 2 सितंबर का दिन ‘विश्व नारियल दिवस’ (World Coconut Day 2024) के रूप में मनाया जाता है।

author-image
Aman jain
world coconut day 2024

world coconut day 2024

world coconut day 2024: दुनिया में हर साल 2 सितंबर का दिन ‘विश्व नारियल दिवस’ (World Coconut Day 2024) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का कारण नारियल के प्रति लोगों की जागरूकता को बढ़ाना, इसकी अहमियत बताना और नारियल की फसल की ओर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करना है। आइए हम आपको इस खास दिन के मौके पर नारियल से होने वाले लाभ और इसके अचूक फायदों के बारे में जानकारी देते हैं।

Advertisment

नारियल कोई भी हिस्‍सा नहीं होता बेकार

आपको बता दें कि नारियल अपने आपमें एक अनूठा फल है। इसका कोई भी हिस्सा बेकार नहीं जाता। इसके पानी से लेकर तेल तक हर चीज यूज करने के लिए सही मानी जाती है। हम आपको इसके हर एक हिस्‍से का यूज बताते हैं।

publive-image

1. नारियल के ऊपर रेशेदार कवर से कई तरह की रस्‍सी और नहाने, बर्तन धोने के स्‍क्रब बनाया जाता है। ये आर्टिफिशियल स्‍क्रब से ज्‍यादा अच्‍छा होता है।

2. नारियल से उसके रेशे अलग करते समय एक लाल रंग का हल्‍का पाउडर या छोटे रेशे अलग हो जाते हैं। इसे कोको पीट कहते हैं। इसका यूज पेड़-पौधों को हेल्‍दी बनाने के लिए किया जाता है।

Advertisment

3. नारियल के अंदर मौजूद पानी को पीने से शरीर के अंदर मौजूद कई बीमारियों में राहत मिलती है। इसके साथ ही नारियल पानी पीने से चेहरे पर ग्‍लो भी आता है।

publive-image

4. नारियल के ऊपर के मजबूत कवर या खोल को अगर आप आराम से दो हिस्‍सो में काट लेते हैं तो आप इसमें छोटे-छोटे पौधे लगा सकते हैं। इसके साथ आज-कल नारियल के खोल से पुराने समय की तरह ही कई प्रकार की क्रॉकरी जैसे चम्‍मच, कटोरी, कप और गिलास बनाए जा रहे हैं। इसी के साथ इस खोल में भिन्‍न-भिन्‍न डिजाइन बनाकर लाइट लगाई जाती है तो ये एक डेकोरेटिव आइटम भी बन जाते हैं।

publive-image

5. नारियल के अंदर निकलने वाले अंदर के गूदे या गिरी से तेल, गरि बुरादा और तरह-तरह चीजों के सामान बनाए जाते हैं। इसका उपयोग घरों में सबसे ज्‍यादा खाना बनाने और खाने में किया जाता है।

Advertisment

6. नारियल पानी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। यह हाईड्रेशन के लिए एक अच्छा सोर्स है और इसमें प्राकृतिक रूप से मीठा स्वाद होता है। आइए हम आपको नारियल पानी पीने के कुछ फायदे बताते हैं।

publive-image

कैलोरी में कम

नारियल पानी में कैलोरी अधिक होती है। इसकी की वजह से हाइड्रेटेड रहने की ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने और पाचन को आसान बनाने में मदद मिलती है। इसी के साथ इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम उच्च मात्रा में होता है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। मैग्नीशियम हड्डियों को सही से कार्य करने में सहायता करता है।

यह भी पढ़ें- LPG Cylinder Price Hike: देश में एक बार फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, अब रिफलिंग के लिए देने होंगे इतने रुपए

Advertisment

दिल को रखता है स्‍वस्‍थ्‍य

नारियल पानी आपके दिल को सेहतमंद बनाने में भी काफी मददगार होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को रोकता है और हृदय रोगों के विकास के जोखिम को भी कम कर देता है।

publive-image

फ्री रेडिकल्स को करता है दूर

नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और उन्हें शरीर को नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं।

इलेक्ट्रोलाइट्स का पावरहाउस

यह एनर्जी ड्रिंक के रूप में भी एक स्वास्थ्यवर्धक ऑप्‍शन होता है, क्योंकि नारियल पानी में अधिकतर एनर्जी ड्रिंक की तुलना में अधिक मात्रा में पोटेशियम होता है।

publive-image

डायबिटीज में नारियल का यूज

न्यूट्रीशियन की मानें तो डायबिटीज में नारियल का पानी पिया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इसका कारण यह है कि नारियल का पानी ब्लड शुगर को कम करने में सहायक साबित हो सकता है। इसमें मैग्नीशियम होता है जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को इम्प्रूव करने में मददगार है जिससे ब्लड शुगर लेवल कम होने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- एक मुस्‍कान से करें भुगतान: पेमेंट के लिए कैश या कार्ड की अब नहीं होगी जरूरत, इस बैंंक ने की शुरुआत

lifestyle diabetes Blood Sugar Level Coconut water coconut water in diabetes coconut water health benefits diabetes and coconut water drinking coconut water in diabetes can you drink coconut water in diabetes can i drink coconut water in diabetes World Coconut Day 2024 date why celecrate World Coconut Day World Coconut Day history World Coconut Day importance Coconut Importance पूजा में नारियल का महत्व नारियल के लाभ
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें