Cockroach : सिर कटने के बाद भी 9 दिनों तक जिंदा रह सकता है यह कीड़ा

Cockroach : सिर कटने के बाद भी 9 दिनों तक जिंदा रह सकता है यह कीड़ा

Cockroach : आपने ऐसे कई किड़े देखे होंगे जिनकी जरा सी चोट में उनकी मौत हो जाती है। लेकिन एक ऐसा किड़ा भी है जिसका सिर कटने के बाद भी वह 9 दिनों तक जिंदा रहता है। जी हां हम बात कर रहे है कॉकरोच की। कॉकरोच का सिर कटने के बाद भी वह करीब 9 दिनों तक जिंदा रह सकता है। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा कैसे हो सकता है? तो आइए आपको बताते है कॉकरोच के जिंदा रहने का रोचक तथ्य...

दरअसल, यह कोई चमत्कार या जादू नहीं है, बल्कि यह कॉकरोच के शरीर में मौजूद एक खास वजह से होता है। कॉकरोच अपनी नाक से सांस नहीं लेते है। सांस लेने के लिए उनके शरीर में कई छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जिनके माध्यम से वह सांस लेते है। इसलिए कॉकरोच का सिर कटने के बाद भी वह 9 दिनों तक जिंदा रहता है।

9 दिन बाद होती है मौत?

9 दिनों तक जिंदा रहने के बाद कॉकरोच की मौत हो जाती है। आप सोच रहे होंगे की 9 दिनों बाद उसकी मौत क्यों हो जाती है? दरअसल, कॉकरोच की मौत भूख के चलते हो जाती है। क्योंकि कॉकरोच करीब एक हफ्ते से अधिक दिनों तक भूखा, प्यास रह सकता है। जब कॉकरोच का सिर कट जाता है तो वह करीब 9 दिनों तक भूखा प्यास जिंदा रहता है, लेकिन जब उसे भूख और प्यास लगती है तो उसकी मौत हो जाती है।

कॉकरोच से फैलती है कई बिमारीयां

कॉकरोच एक ऐसा जीव है जो कचरे से लेकर किताब, फल, मिठाई, खाना सब खा जाता है, लेकिन कॉकरोच के कई गंभीर बिमारीयां भी फैलती है, जैसे कि फूड पॉइजनिंग टाइफाइड एलर्जी, रैशेज, आंखो से पानी आना, लागातर छींक आना जैसे कई बिमारीयां शामिल है।

कॉकरोच 40 मिनट तक रोक सकता है सांस

कॉकरोच में सबसे खास बात यह है कि वह करीब 40 मिनट तक अपनी सांस रोक सकता है। इसलिए पानी के अंदर डूबने से उसकी मौत नहीं होती है। कॉकरोच का जीवन काल करीब 1 साल का होता है और कॉकरोच को जवान होने में करीब 4 महीने का वक्त लगता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article