/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
नासिक, 15 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में नासिक जिला प्रशासन ने नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए निजी कोचिंग कक्षाओं को शुक्रवार को खोलने की इजाज़त दे दी।
पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से इन कोचिंग कक्षाओं को बंद कर दिया गया था।
जिलाधिकारी सूरज मांढरे ने बताया कि स्कूलों को खोल दिया गया है जहां 70-80 फीसदी हाजिरी देखी जा रही है। वहीं जिले में संक्रमण का इलाज करा रहे मामलों की संख्या भी 1500 से कम हो गई है। लिहाज़ा कोचिंग कक्षाओं को खोलने की इजाज़त दी जा रही है।
उन्होंने बताया, 'निजी कोचिंग कक्षाओं के मालिकों एवं अभिभावकों की मांग के मुताबिक, जिला प्रशासन नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए कोचिंग कक्षाओं को शुरू करने की अनुमित दे रहा है।'
भाषा
नोमान उमा
उमा शाहिद
शाहिद
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us