CM Yogi On Parmanu Bomb: हमारा एटम बम क्या फ्रिज में रखने के लिए हैं, विपक्ष पर फायर हुए यूपी के सीएम योगी

CM Yogi Parmanu Bomb: यूपी के सीएम मे महोबा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा बम क्या फ्रिज में रखने के लिए रखा है।

CM Yogi On Parmanu Bomb: हमारा एटम बम क्या फ्रिज में रखने के लिए हैं, विपक्ष पर फायर हुए यूपी के सीएम योगी

CM Yogi on Parmanu Bomb: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान परमाणु बयानबाजी अपने चरम पर है। अब इसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कूद गए हैं। यूपी के सीएम ने महोबा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने तो केवल माफिया ही दिए हैं। 2017 से पहले तो यहां पर डकैतों का आंतक था। वहीं, सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान, एटम बम और राम मंदिर पर भी जमकर बात की।

विपक्ष पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने यूपी के महोबा में कहा कि इंडी गठबंधन के लोग धमकी देते हैं, कहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ मत बोलो, उनके पास एटम बम है। हमने कहा कि हमारा एटम बम फ्रिज में रखने के लिए बना है क्या? बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान परमाणु बम वाले मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1790660726580981867

दरअसल, मणिशंकर अय्यर ने सबसे पहले परमाणु बम वाला मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के परमाणु बम है, जिसके बाद भारत को उसकी इज्जत करनी चाहिए। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अय्यर के इस बयान पर जमकर हमला बोला था।

पाकिस्तान पर कसा तंज

इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान की आबादी 23 से 24 करोड़ हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर खुशहाल जीवन जीने के लिए आगे बढ़ाया है।

https://twitter.com/ANI/status/1790664160428404957

सीएम ने आगे कहा कि पाकिस्तानी की जितनी आबादी है, उससे ज्यादा लोग हमारे यहां पर गरीबी से उबरे हैं। योगी ने आगे कहा कि जो लोग पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं, इनसे बोलो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान में बोझा क्यों बने हो, जाओ न पाकिस्तान, वहां भी कटोरे लेकर भीख मांगो।

सीएम योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा कि 2017 से पहले यहां पर डकैतों का आंतक था। बड़े-बड़े माफिया थे। सपा, बसपा और कांग्रेस ने सिर्फ माफिया दिए हैं।

अराजकता फैला रहे हैं, लूट खसोट मचा रहे हैं, सड़कों को बर्बाद कर रहे थे। नौजवनों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। विकास ठप पड़ा हुआ था।

सीएम ने अपने इस भाषण में आगे कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

ये भी पढ़ें- Kerala Hepatitis A: केरल में बढ़ा हेपेटाइटिस ए वायरस का प्रकोप! 4 जिलों में अलर्ट जारी, 41 मरीज गंभीर

ये भी पढ़ें- Ramcharitmanas: प्राचीन रामचरितमानस और पंचतंत्र UNESCO में शामिल, एशिया पैसिफिक की 20 धरोहर भी हुईं दर्ज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article