/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/rain-17-1.jpg)
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath ने सोमवार को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपना क्रम आने पर अवश्य टीका लगवाएं।
मुख्यमंत्री योगी CM Yogi Adityanath ने ट्वीट में कहा, ''आज स्वदेशी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त कर मन प्रफुल्लित है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में कोरोना वैक्सीन का यह 'सुरक्षा कवच' सभी नागरिकों को मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। आप सब लोग भी अपना क्रम आने पर अवश्य लगवाएं 'टीका जीत का'। तभी कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा।''
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us