CM Yogi Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Birthday) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। गोरखपुर में स्थित गोरक्ष मठ के महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Birthday) ने संन्यास से लेकर सियासत का सफर तय किया। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Birthday) जब सन्यासी रहे उस दौरान भी उनकी हर पारी सफल रही और जब वह सियासत में आए तभ भी उनकी हार पारी सफल रही। सीएम योगी ने सांसद से लेकर मुख्यमंत्री (CM Yogi Birthday) तक का सफर तय किया है।
अचानक बने थे मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Birthday) अचानक मुख्यमंत्री बने है। किसी ने कभी नहीं सोचा था की एक दिन गोरक्षमठ का महंत किसी प्रदेश का मुखिया बनेगा। दिनेश शर्मा से लेकर मनोज सिन्हा तक के नाम धरे के धरे रह गए। साल 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को प्रचंड़ जीत मिली थी। योगी भाजपा के फायरब्रांड नेता जरूर थे लेकिन मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं थें। लेकिन भाजपा ने योगी (CM Yogi Birthday) को अचानक मुख्यमंत्री की गद्दी सौंप कर देश को चौंका दिया। योगी के सीएम (CM Yogi Birthday) बनने के बाद से योगी यूपी के मिथक तोड़ते गए। योगी ने नोएडा का मिथक तोड़ा। कहा जाता है। कि जो मुख्यमंत्री (CM Yogi Birthday) नोएडा जाता है उसकी कुर्सी चली जाती है लेकिन सीएम योगी (CM Yogi Birthday) कई बार नोएड़ा गए और दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।
कौन है योगी आदित्यनाथ?
योगी संन्यासी होने से पहले एक बेहद साधारण परिवार में जन्मे थे। 5 जून 1972 को पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव के एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में उनका जन्म हुआ था। योगी के पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट था। सात भाई बहनों में योगी शुरू से ही सबसे तेज तर्रार थे। बचपन में उनका नाम अजय सिंह बिष्ट (CM Yogi Birthday) था। ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए योगी 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए और 1992 में उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी किया। राम मंदिर आंदोलन के दौर में उनका रुझान आंदोलन की ओर हुआ और इसी बीच वह गुरु गोरखनाथ पर शोध करने के लिए वर्ष 1993 में गोरखपुर आए।
संन्यासी बने सीएम योगी?
गोरखपुर में उन्हें महंत और राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन के महंत अवैद्यनाथ का स्नेह मिला। साल 1994 में योगी संन्यासी (CM Yogi Birthday) हो गए। योगी को महंत अवैद्यनाथ ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया और दीक्षा लेने के बाद अजय सिंह बिष्ट योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Birthday) हो गए। 12 सितंबर 2014 को महंत अवैद्यनाथ के ब्रह्मलीन होने के बाद योगी गोरक्षपीठ के महंत घोषित किए गए। राजनीति में योगी गोरक्षपीठ की तीसरी पीढ़ी हैं। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ भी गोरखपुर से विधायक और सांसद रहे। इसके बाद महंत अवैद्यनाथ ने भी विधानसभा और लोकसभा दोनों में प्रतिनिधित्व किया।
26 वर्ष की उम्र में बने सांसद
योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Birthday) 1998 में 26 वर्ष की उम्र में पहली बार गोरखपुर से भाजपा के सांसद बने और लगातार पांच बार उनकी जीत का सिलसिला बना रहा। मार्च 2017 में लखनऊ में भाजपा विधायक दल की बैठक में योगी को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद योगी ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और विधान परिषद के सदस्य बने और 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अपने कार्यकाल की शुरुआत में, उन्होंने अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगा दिया।
योगी बने बुलडोजर बाबा?
योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Birthday) अपराधियों के खिलाफ सख्त तेवर अपनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें किसी भी अवैध संपत्ति या माफियाओं की संपत्ति को ढहाने से गुरेज नहीं। चुनावी कैंपेन में योगी का बुलडोजर छाया रहा है। बीजेपी शासित दूसरे राज्यों में भी योगी का बुलडोजर मॉडल अपनाया जा रहा है। अब योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Birthday) अपने इसी मॉडल के भरोसे आगे बढ़ रहे हैं।