Mahakumbh 2025: वरदान है महाकुंभ, यह एकता को देता है बढ़ावा, प्रयागराज में बोले सीएम योगी

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को सीएम आदित्यनाथ योगी ने अखिल भारतीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा कार्यक्रम को संबोधित किया।

Mahakumbh 2025: वरदान है महाकुंभ, यह एकता को देता है बढ़ावा, प्रयागराज में बोले सीएम योगी

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को सीएम आदित्यनाथ योगी ने अखिल भारतीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकुंभ हमारी संस्कृति का प्रतीक है, यह एकता को बढ़ावा देने वाला आध्यात्मिक आयोजन है। यहां पर संत बहन-भाई की तरह आते हैं और बिना किसी भेदभाव से यहां रहते हैं।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने पौष पूर्णिमा के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने वाले लोगों की महत्वपूर्ण संख्या पर प्रकाश डाला और कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें महाकुंभ 2025 को देखने का अवसर मिला।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1883103487791399024

यह भी पढ़ें: UP PCS Transfer List: यूपी में चार पीसीएस अफसरों का हुआ तबादला, यहां देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 25, 2025

पिछले 10 दिनों में 10 करोड़ लोगों ने किया स्नान

सीएम योगी ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 'महाकुंभ के पिछले 10 दिनों में 10 करोड़ लोग पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। अगले 35 दिन बाद यह संख्या 45 करोड़ होने की उम्मीद है। दुनिया के कोने कोने से लोग महाकुंंभ के बारे में जानना चाहते हैं। यह एक ऐसी जगह है, जहां किसी को भी भोजन या आश्रय की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी के लिए आशीर्वाद और प्रसाद प्रचूर मात्रा में है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1883069027666551075

महाकुंभ में किसी को भोजन या आश्रय की चिंता करने की जरूरत नहीं 

उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ यह एक ऐसी जगह है, जहां किसी को भी भोजन या आश्रय की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी के लिए आशीर्वाद और प्रसाद प्रचूर मात्रा में है। महाकुंभ में एक साथ बैठना एक शारीरिक क्रिया नहीं है, बल्कि एक आध्यात्मिक जुड़ाव है, जहां सभी संत भाई-बहनों की तरह आते हैं और भेदभाव को पार करते हैं।
यह भी पढ़ें:UP Politics: यूपी में नहीं हो पाएगा BJP अध्यक्ष का चुनाव, इस कारण लगा चुनाव प्रक्रिया पर विराम

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 25, 2025

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article