मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अम्बिकापुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अम्बिकापुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पहले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अम्बिकापुर जाएंगे.

जिसके बाद अम्बिकापुर और बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे. फिर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे।

कार्यकर्ता सम्मान समारोह में होंगे शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudeo Sai) सुबह 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अम्बिकापुर जाएंगे।

जहां मुख्यमंत्री  साय 11.30 बजे से 1.30 बजे तक अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे.

बिलासपुर में कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री साय 3 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे।जहां  मुख्यमंत्री (CM Vishnudeo Sai) अपराह्न 3.20 बजे से 4.50 बजे तक बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बिलासपुर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।

बीजेपी के मिशन 2024 की तैयारी तेज

इन दोनों ही कार्यकम में सीएम से 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी की जाएगी.जहां सरगुजा और बिलासपुर संभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बीजेपी रिचार्ज करेगी.

सीएम साय 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए  कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन देंगे. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत वरिष्ठ नेता सम्मेलन में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें:

Maldives Controversy: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारत का रुख सख्त, जवाब देने विदेश मंत्रालय पहुंचे मालदीव के हाई कमिश्नर

Mohan Yadav: आज भोपाल-नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेंगे CM मोहन यादव, BRTS पर अफसरों से होगी बात

KamalNath: पूर्व CM कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ, दो कांग्रेस विधायकों ने भी नाथ के साथ ली शपथ

Asim Rai Murder: अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता असीम राय की गोली मरकर की हत्या, क्षेत्र में बंद का आह्वान

Congress: कांग्रेस आज बनाएगी लोकसभा चुनाव की रणनीति, चुनाव समिति की पहली बैठक में ये दिग्गज होंगे शामिल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article