CG News: सीएम साय का बड़ा फैसला, 4 फरवरी तक बढ़ाई धान खरीदी की तारीख

CG News: मुख्यमंत्री साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिन और बढ़ा दिया है।

CG News: सीएम साय का बड़ा फैसला, 4 फरवरी तक बढ़ाई धान खरीदी की तारीख

हाइलाइट्स

  • किसानों के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला
  • 4 फरवरी तक बढ़ाई धान खरीदी की तारीख
  • 31 जनवरी थी धान खरीदी की अंतिम तारीख

रायपुर। CG News:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 4 दिन और बढ़ा दिया है।

किसानों से अब 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकॉर्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

   31 जनवरी धान खारीदी का अंतिम दिन

गौरतलब है कि राज्य में चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। धान खरीदी के लिए मात्र एक दिन और शेष है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान बेच सकें, इसको ध्यान में रखते हुए धान खरीदी 4 फरवरी तक किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में शनिवार 3 फरवरी और रविवार 4 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह करने को कहा है।

संबंधित खबर- CG News: धान खरीदी केंद्रों की निगरानी करने कांग्रेस ने गठित की समिति

   अवकाश के दिन पहली बार होगी धान खरीदी

बता दें कि, विपणन वर्ष में धान खरीदी के लिए निर्धारित अवधि में प्रत्येक शनिवार को उपार्जन केन्द्रों में लेखा मिलान और रविवार को सामान्य अवकाश के कारण खरीदी बंद रहती है। ऐसा पहली बार होगा कि 3 फरवरी  शनिवार और 4 फरवरी रविवार को भी किसान उपार्जन केन्द्रों में अपना धान बेच सकेंगे।

राज्य के किसान प्रतिनिधियों और किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्‍होंने कहा है कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय का यह संवेदनशील निर्णय है।

   138.78 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी खरीदी

चालू खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राज्य में 30 जनवरी तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 708 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article