छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: बीजेपी संगठन में 7 मोर्चा-30 प्रकोष्ठ अध्यक्ष और 2 महामंत्री की होगी नियुक्ति

CG Cabinet expansion: सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से मुलाकात, भाजपा संगठन विस्तार, किरण सिंह देव दिल्ली, छत्तीसगढ़ भाजपा कैबिनेट विस्तार, प्रदेश महामंत्री बदलाव

CG Cabinet expansion

CG Cabinet expansion

CG Cabinet expansion: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में विस्तार की सुगबुगाहट तेज है। वहीं बीजेपी संगठन में विस्तार की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं।
इस बीच सीएम विष्णुदेव साय ने शुक्रवार, 1 अगस्त को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसी दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय शुक्रवार को दिल्ली रवाा हुए हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी दिल्ली रवाना

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय शुक्रवार, 1 अगस्त को दिल्ली रवाना हुए हैं। इससे पहले किरण सिंह देव ने संगठन विस्तार को लेकर कहा कि दिल्ली में पार्टी की अहम बैठक है, जिसमें वे शिकरत करेंगे। इस बैठक के बाद प्रदेश संगठन का विस्तार किया जाएगा। बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी पार्टी संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने के संकेत दिए हैं।

सूत्र बताते हैं, तीन हफ्ते में इस पर निर्णय हो सकता है। मंत्रिमंडल में 2 मंत्रियों को और शामिल किए जाने के साथ पार्टी की नई कार्यकारिणी की भी नियुक्त होने की संभावना है। इनमें 7 मोर्चा, 30 प्रकोष्ठ अध्यक्ष और 2 प्रदेश महामंत्री चुने जाएंगे।

बीजेपी 7 मोर्चा, 30 प्रकोष्ठों के बनाए जाएंगे अध्यक्ष

प्रदेश बीजेपी संगठन की नई कार्यकारिणी के ऐलान में भी देरी हो रही है। हालांकि, निगम-मंडल में पार्टी के करीब 20 नेताओं को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

अब खाली पदों पर दावेदार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, हालांकि, लगातार देरी होने से उनमें निराशा है। बीजेपी के सात मोर्चों और 30 प्रकोष्ठों में भी मंडल और जिला स्तर पर नए अध्यक्षों की नियुक्ति होना है। कई पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इन इकाइयों में भी बदलाव की मांग उठ रही है और कार्यकर्ता अपनी-अपनी निुयक्ति की प्रतीक्षा लगाए बैठे हैं।

[caption id="attachment_869886" align="alignnone" width="1065"]publive-image सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।[/caption]

दो प्रदेश महामंत्री नए बनने हैं

जानकारी के अनुसार प्रदेश बीजेपी संगठन में दो नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने की तैयारी है। इसे लेकर मोर्चा और प्रकोष्ठों से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने अपने-अपने स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं।

यहां बता दें, महामंत्री संजय श्रीवास्तव को नान का अध्यक्ष और जगदीश रामू रोहरा को धमतरी नगर निगम का महापौर बनाए जाने के बाद ये पद खाली हो गए हैं। ऐसे में इन अहम जिम्मेदारियों को संभालने के लिए कई दावेदार संगठन में जोड़तोड़ कर रहे हैं।

महिला मोर्चा अध्यक्ष का भी चेहरा बदलेगा

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने की पूरी संभावना है। वर्तमान अध्यक्ष शालिनी राजपूत को हस्तशिल्प विकास बोर्ड का प्रमुख नियुक्त किया गया है। ऐसे में इस पद भी नई नियुक्ति होना है।

फॉर्मूला नहीं, आपसी सहमति बनाने का प्रयास

संगठन से जुड़े जानकारों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन के विस्तार के लिए किसी प्रकार के नए फॉर्मूले पर काम नहीं हो रहा है। केवल कार्यकर्ता की ईमानदारी और समर्पण भाव देखा जा रहा है। साथ ही सीनियर नेताओं के साथ तालमेल बिठाकर संगठन विस्तार की कवायद की जा रही है।

[caption id="attachment_869887" align="alignnone" width="991"]publive-image सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की।[/caption]

संगठन के काम को लेकर बैठक

दिल्ली जाने से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने संगठन के विषयों को लेकर बैठक में बातचीत होना बताया है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कैसे होगा? इस पर चर्चा होगी। सीएम साय पहले से दिल्ली में है।

सीएम पीएम मोदी और शाह से मिले

इधर, छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार और बीजेपी संगठन के विस्तार की चर्चाओं के बीच सीएम विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दिल्ली में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और नक्सल उन्मूलन को लेकर चर्चा की।

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर कमीशन विवाद गहराया: शिकायत दिल्ली तक पहुंची, वेंडर और एसोसिएशन आमने-सामने

पीएम को "अमृत रजत महोत्सव" का दिया न्योता

सीएम साय ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित होने वाले "अमृत रजत महोत्सव" में शामिल होने का प्रधानमंत्री को न्योता दिया।
यह कार्यक्रम राज्य के गठन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  CG Politics: बीजेपी विधायक ने PSO के रिश्तेदारों को बांटी स्वेच्छानुदान राशि, 70 लाख का बंदरबांट, MLA ने क्या कहा ?

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article