छत्तीसगढ़ की वीणा बनीं सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर: आदित्य मिलिट्री कॉलेज में चयनित, CM ने दोनों को फोन पर दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ की वीणा बनीं सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर, आदित्य मिलिट्री कॉलेज में चयनित, CM ने दोनों को फोन पर दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai

CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर के रूप में सेवा दे रही छत्तीसगढ़ की बेटी वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित बस्तर संभाग के फरसगांव के आदित्य सिंह के सेना में जाने के उत्साह और समर्पण की सराहना की है।

इन दोनों युवाओं का संबंध साधारण परिवार से है, और इनकी कड़ी मेहनत और देश की सेवा के प्रति जुनून ने उन्हें यह सफलता दिलाई है।

किसान की बेटी हैं वीणा साहू

गांव से सेना में अफसर तक... देश की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं छत्तीसगढ़ की  वीणा - Chattisgarh remote village girl veena sahumade joined indian army  proud father cm congratulated her journey

वीणा साहू बालोद जिले के जमरूवा गांव के किसान चेतन साहू की बेटी हैं। उनका सपना भारतीय सेना में शामिल होने का था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से साकार किया। आदित्य सिंह के पिता जयप्रकाश सिंह जनरल स्टोर चलाते हैं।

आदित्य के पिता का सपना था कि उनका बेटा एयरफोर्स में जाए, लेकिन वह अपने प्रयासों में सफल नहीं हो सके। हालांकि, उनके बेटे आदित्य ने यह सपना अपनी मेहनत से पूरा किया और भारतीय सेना में अपना स्थान बनाया।

वीणा छत्तीसगढ़ की शान हैं: मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री साय ने वीणा साहू से फोन पर बात की और उन्हें इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी, साथ ही उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया। वीणा साहू ने बताया कि नर्सिंग अफसर बनकर वह उन वीर जवानों की सेवा कर रही हैं, जो देश की रक्षा में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री ने वीणा साहू की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि वह छत्तीसगढ़ की शान हैं और उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री ने आदित्य को भी दी शुभकामनाएं 

मुख्यमंत्री ने आदित्य सिंह की इस सफलता के लिए उनके पिता से फोन पर बात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदित्य की सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है और उनके इस प्रयास से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा है।

उन्होंने आदित्य के पिता से कहा कि अब उनकी पढ़ाई की चिंता न करें, प्रदेश सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा सदैव देश और प्रदेश की सेवा में तत्पर रहते हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में क्या टल जाएंगे नगरीय निकाय चुनाव: CM विष्णुदेव साय ने दिया जवाब; देर जरूर होगी, लेकिन टलेगा नहीं चुनाव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article