छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: बैगा, सिरहा, गुनिया जनजाति को आर्थिक मदद की घोषणा, हर साल मिलेंगे 5-5 हजार

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: बैगा, सिरहा, गुनिया जनजाति को आर्थिक मदद की घोषणा, हर साल मिलेगा 5-5 हजार

CM Vishnu Deo Sai

CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर राज्य के जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बैगा, गुनिया,  सिरहा लोगों के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि दिए जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में DGP ने प्रदेश के सभी एसपी को अचानक बुलाया रायपुर: एक-एक SP के सामने निकाली जिले की कुंडली, दी ये हिदायत

प्रति वर्ष 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी

इसके तहत उन्हें प्रति वर्ष 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री (CM Vishnu Deo Sai) ने जनजातीय गांवों में धार्मिक और मांगलिक कार्य के लिए अखरा निर्माण विकास योजना शुरू करने और जनजातीय समुदाय के शहीदों की प्रतिमाएं चिन्हित स्थलों पर स्थापित किए जाने की घोषणा भी की।  

जनजातीय समाज का इतिहास गौरवशाली: सीएम

publive-image

सीएम साय ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास बहुत समृद्ध और गौरवशाली है। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने का काम किया है। 

अटल जी ने जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए पृथक से मंत्रालय बनाया और इस समुदाय के विकास को एक नई दिशा दी। प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। 

जनजातियों की बेहतरी के काम हो रहे: सीएम

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 24,000 करोड़ रूपए और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 80,000 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया है, जिसके चलते जनजातीय इलाकों में तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विकास और जनजातियों की बेहतरी के काम हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने समारोह में जनजातीय समुदाय के विभूतियों, राज्य में हुए जनजातीय विद्रोह के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। 

मुख्यमंत्री ने पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर वन अधिकार अधिनियम से संबंधित ‘‘एटलस‘‘, कैलेण्डर ‘‘शौर्यांजलि‘‘ तथा ‘‘हल्बा जनजातीय की वाचिक परंपराएं‘‘ विषय पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। इनका प्रकाशन छत्तीसगढ़ आदिम जाति विकास विभाग द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा का सपना अब होगा पूरा: CM साय ने फोन कर कहा- आपको किलिमंजारो चढ़ना है, खर्च की चिंता मत करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article