International Women's Day: महिला सुरक्षाकर्मियों के घेरे में महिला सफाई कर्मियों के साथ सीएम शिवराज ने लगाई झाड़ू, देंगे 2 सौ करोड़ का कर्ज

International Women's Day: महिला सुरक्षाकर्मियों के घेरे में महिला सफाई कर्मियों के साथ सीएम शिवराज ने लगाई झाड़ू, देंगे 2 सौ करोड़ का कर्जCM-Shivraj-sweeps-with-women-cleaning-workers-in-the-circle-of-women-security-personnel

International Women's Day: महिला सुरक्षाकर्मियों के घेरे में महिला सफाई कर्मियों के साथ सीएम शिवराज ने लगाई झाड़ू, देंगे 2 सौ करोड़ का कर्ज

भोपाल। भारत समेत आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर महिलाओं को विशेष सम्मान और समान अधिकार को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मप्र में भी महिलादिवस के मौके पर सीएम शिवराज सिंह शहर में निकले। आज महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ सीएम शिवराज सिंह नेहरू नगर चौराहे पर पहुंचे। वहां  सीएम ने महिला सफाईकर्मियों के साथ झाड़ू लगाई। सीएम शिवराज आज महिला सफाई कर्मियों के साथ चाय पर चर्चा भी करेंगे। बता दें कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सुरक्षा से लेकर कार की कमान महिला ड्राइवर के हाथों में सौंपी गई है। आज शिवराज की कार महिला ड्राइवर ही चलाएगी। साथ ही सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1368733877410230273

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1368751982035365888

महिला दिवस पर दी बधाई..
सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 7 बजे ड्यूटी पर तैनात महिला वाहन चालक, महिला पीएसओ, महिला एसडीएम से बात कर उन्हें बधाई दी। इसके बाद अपने महिला काफिले के साथ सीएम नेहरू नगर चौराहे पहुंचे। यहां उन्होंने महिला सफाईकर्मियों के साथ झाड़ू लगाई। सीएम शिवराज सिंह आज स्व सेवा सहायता की महिलाओं को 200 करोड़ रुपए का कर्ज देंगे। वहीं मुख्यमंत्री राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में शामिल होंगे। आज से हुनर हाट का भी शुभारंभ किया जाएगा। यह हाट दो दिन तक आयोजित की जा रही है। इस हाट में स्व सेवा सहायता समूह की हुनरमंद महिलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं आज के इस मौके पर पर्यटन विभाग स्मारक और संग्रहालय में महिलाओं का प्रवेश निशुल्क रहेगा।

https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1368759000439816198

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article