CM Shivraj Statement on Digvijay Singh: दिग्गी राजा के बयान पर सीएम शिवराज का तीखा वार ! कहा- कांग्रेस के DNA में है ये...

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करारा तंज कसते हुए बयान दिया है जिसमें कहा कि, कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है।

CM Shivraj Statement on Digvijay Singh: दिग्गी राजा के बयान पर सीएम शिवराज का तीखा वार !  कहा- कांग्रेस के DNA में है ये...

मध्यप्रदेश।CM Shivraj Statement on Digvijay Singh इस वक्त की बड़ी खबर मध्यप्रदेश की राजनीति से सामने आ रही है जहां पर बीते दिनों सामने आए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करारा तंज कसते हुए बयान दिया है जिसमें कहा कि, कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है।

जानें क्या दिया था दिग्गी राजा ने बयान 

आपको बताते चलें कि, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सोमवार को सवाल उठाया और सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपनी नफरत में अंधी हो गई है और उसने सशस्त्र बलों का अपमान किया है। उनके बयान से एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद कांग्रेस ने इससे दूरी बना ली और कहा कि यह उनका अपना विचार है तथा पार्टी के रुख को प्रदर्शित नहीं करता।

जाने क्या किया सीएम शिवराज ने तीखा वार

आपको बताते चलें कि, सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए दिग्विजय सिंह जी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं। मैं तो राहुल गांधी जी से जवाब मांगता हूं कि यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है, टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है। आप भी सेना के कमजोर होने की बात कर रहे हैं। हमारी सेना का मनोबल गिराने का पाप और अपराध तो कम से कम कांग्रेस न करे।

[video width="480" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/WhatsApp-Video-2023-01-24-at-10.44.14.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article