CM Shivraj Singh: आज श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ रुपए डालेंगे सीएम शिवराज सिंह, एक क्लिक में ट्रांसफर होगा पैसा...

CM Shivraj Singh: आज श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ रुपए डालेंगे सीएम शिवराज सिंह, एक क्लिक में ट्रांसफर होगा पैसा.. cm-shivraj-singh-today-cm-shivraj-singh-will-put-rs-321-crore-in-the-account-of-workers-money-will-be-transferred-in-one-click

CM Shivraj Singh: आज श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ रुपए डालेंगे सीएम शिवराज सिंह, एक क्लिक में ट्रांसफर होगा पैसा...

भोपाल। प्रदेश में उपचुनावों से पहले की सौगातों का सिलसिला जारी है। बीते दिनों से लगातार सीएम शिवराज सिंह प्रदेश के जिलों के दौरे पर हैं। खंडवा और निवाड़ी जिलों में सीएम शिवराज सिंह ने जनता को कई सौगातें दी हैं। इसी क्रम में आज सोमवार को भी सीएम शिवराज सिंह प्रदेश के श्रमिकों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। दरअसल सोमवार को सीएम शिवराज सिंह मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत 14,475 श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। सीएम शिवराज सिंह सिंगल क्लिक कर इस पैसे को ट्रांसफर करेंगे। इनमें से 13,769 मामलों में श्रमिकों के खाते में संबल योजना के तहत 307 करोड़ 23 लाख रुपए और निर्माण श्रमिकों के 706 मामलों में 14 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि भेजी जाएगी।

बता दें कि संबल योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मृत्यु होने पर 2 लाख, दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख, आंशिक स्थाई अपंगता पर एक लाख और स्थाई अपंगता पर 2 लाख रुपए की सहायता राशि लोगों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है। इससे पहले बीती 4 मई 2021 को भी सीएम शिवराज ने जन कल्याण संबल योजना के तहत 16,844 श्रमिक परिवारों को 379 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी थी। अब सोमवार को एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह सिंगल क्लिक के माध्यम से 14,475 श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे।

जारी है सौगातों का सिलसिला...
बता दें कि प्रदेश में लंबे समय तक कोरोना महामारी के कारण अर्थिक गतिविधियां बंद पड़ी रही। हालांकि कोरोना का कहर थमते ही मप्र तेजी से दौड़ने लगा है। प्रदेश में लगातार विकास के कार्य जारी हैं। सीएम शिवराज सिंह ने बीते दिनों खंडवा जिले का भी दौरा किया था। यहां अपने दौरे के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने जनता को कई बड़ी सौगातें दी थी। वहीं इससे पहले निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर दौरे पर सीएम शिवराज सिंह ने कई बड़ी घोषणाएं की थी। अब सोमवार को सीएम शिवराज सिंह संबल योजना के तहत 14,475 श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article