Bhopal: गैंगरेप पीड़िता को दरिंदों से बचाने वाली सागर की श्रीबाई को CM शिवराज ने किया सम्मानित, बोले- आप हैं असली हीरो

Bhopal News: गैंगरेप पीड़िता को दरिंदों से बचाने वाली सागर की श्रीबाई को CM शिवराज ने किया सम्मानित, बोले- आप असली हीरो, CM Shivraj Singh honored Sagar Woman Shribai Who Saved Gang Rape Victim inaugurated Samman Campaign on women safety

Bhopal: गैंगरेप पीड़िता को दरिंदों से बचाने वाली सागर की श्रीबाई को CM शिवराज ने किया सम्मानित, बोले- आप हैं असली हीरो

Image Source: Twitter@Office of Shivraj

Bhopal News: मध्य प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने आज जन जागरुकता अभियान 'सम्मान' (Samman) का शुभारंभ किया। भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) के साथ 'सम्मान' पुस्तिका का विमोचन किया और अभियान के शुभंकर 'गुड्डी' का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में सीएम ने सागर की रहने वाली महिला श्रीबाई (Sagar Woman Shribai) को भी सम्मानित किया। श्रीबाई ने गैंगरेप पीड़िता को दरिंदों से बचाया था।

मुख्यमंत्री ने सागर जिले की श्रीबाई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की इस दौरान श्री बाई ने गैंगरेप पीड़िता को बचाने की पूरी कहानी भी बताई। सीएम ने श्रीबाई से कई सवाल भी पूछे। सीएम ने पूछा आपको बदमाशों से डर नहीं लगा तो श्रीबाई ने कहा नहीं। इस पर शिवराज सिंह बोले, यह असली हीरो हैं। आपका जीवन धन्य है। मैं आपका अभिनंदन करता हूं। सीएम ने छिंदवाड़ा के रोशन विश्वकर्मा और सतना की मुन्नीबाई से भी चर्चा की।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा, 'सम्मान' अभियान महज़ कर्मकांड नहीं है। यह समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास है। हमने प्रत्येक कार्य के पहले कन्या पूजन कर समाज की मानसिकता बदलने का प्रयास किया। साथ ही बेटी बचाओ अभियान प्रारम्भ किया। सरकार और समाज साथ मिलकर प्रयास करेंगे, तो परिणाम सकारात्मक होंगे।

सीएम ने कहा, 'समाज की मानसिकता बदलने का हमारा अभियान है। यह केवल सरकार का काम नहीं है। कोई घटना हो, तो पुलिस को जिम्मेदार ठहराकर हम अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं। बहन, बेटी की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है जब समाज डर जाता है, विरोध नहीं करता, तो अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। दूषित मानसिकता के लोगों को सबक सिखाना आवश्यक है।'

सरकार मूकदर्शक नहीं रहेगी- शिवराज सिंह
सीएम शिवराज ने कहा, यह सरकार मूकदर्शक नहीं रहेगी। इस सरकार का संकल्प है अपराधियों को तबाह करना, नेस्तनाबूद करना और उन्हें मिट्टी में मिलाना। एक तरफ हम जागरुकता बढ़ाएंगे और दूसरी ओर अपराधियों को कड़ी सज़ा दिलाएंगे। मां, बहन और बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को मध्यप्रदेश की धरती पर छोड़ा नहीं जाएगा। मेरी बेटियों, चिंता न करो, यह सरकार आपके साथ है।

बेटियों की शादी की उम्र को लेकर सीएम शिवराज ने राय दी कि बेटियों की शादी की उम्र 21 साल होनी चाहिए। बेटा और बेटी को एक समान समझना होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article