/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/cm-bpl.jpg)
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कर्नाटक (CM Shivraj Karnataka News) के चुनावी दौरे पर है। मुख्यमंत्री तीन विधानसभा सीटों cm shivraj karnataka chunav prachar 2023) पर प्रचार कर रहे है। चिक्कोडी की पहली सभा में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सभा को संबोधित किया।
जारकीहोली के पक्ष में जनसभा करेंगे
चिक्कोडी जिले की हुक्केरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी निखिल कट्टी के पक्ष में शिवराज जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद बेलगावी की रामदुर्गा विधानसभा से प्रत्याशी चिक्कारेवन्ना के पक्ष में भी जनसभा सीएम करेंगे। सीएम बेलगावी जिले की गोकक सीट से प्रत्याशी रमेश जारकीहोली के पक्ष में जनसभा करेंगे।
MP Election 2023 AAp Party: आप पार्टी के कौन से नवनियुक्त पदाधिकारी लेंगे शपथ, देखें लिस्ट
[caption id="attachment_205341" align="alignnone" width="1048"]
cm shivraj news today[/caption]
विकास के नए रिकॉर्ड बनाए
इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में अंतर बताया। कांग्रेस की सरकार करप्शन और क्राइम की सरकार लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने, कर्नाटक में विकास के नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
मेरे बहनों और भाइयों कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की बात करती है।
कांग्रेस की पहचान है..! 3C - करप्शन, क्राइम और कमीशन
किसानों के खाते में डालते हैं
यह डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 हजार रुपए हर साल किसानों को देते हैं। तो बोमोई भी 4 हजार रूपए हर साल किसानों के खाते में डालते हैं। किसान सम्मान निधि देने का काम करते हैं।
किसानों को पैसा न मिल सके
मेरे किसान बहनों और भाइयों, जब कांग्रेस की सरकार थी तो इन्होने किसान सम्मान निधि के नाम तक नहीं भेजे थे ताकि किसानों को पैसा न मिल सके।
कांग्रेस को खत्म करके ही छोड़ेंगे
कांग्रेस तो खुद भ्रमित है देखो एक बात मैं कहना चाहता हूं "महात्मा गांधी जी ने आजादी के बाद कहा था कांग्रेस को भंग कर दो।" क्योंकि कांग्रेस देश को आजाद कराने के लिए थी, लेकिन महात्मा गांधी की बात नेहरू जी ने नहीं मानी लेकिन राहुल गांधी जी ने महात्मा गांधी जी की बात मानी और संकल्प ले लिया कि वो कांग्रेस को खत्म करके ही छोड़ेंगे। कांग्रेस धीरे-धीरे सारे देश से खत्म हो रही है। कहीं कांग्रेस का कोई अस्तित्व रह नहीं गया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us