Advertisment

CM Shivraj Corona Meeting : सीएम बोले, सर्दी-जुकाम-बुखार आने पर न करें लापरवाही, कोरोना संक्रमण रोकने लिए गांव के दरवाजे करें बंद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के CM shivraj Corona Meeting  ग्रामवासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने और उस पर विजय प्राप्त करने के लिए आप लोग कोरोना को अपने गांव की सरहद में प्रवेश नहीं करने दें

author-image
Bansal News
CM Shivraj Corona Meeting : सीएम बोले, सर्दी-जुकाम-बुखार आने पर न करें लापरवाही, कोरोना संक्रमण रोकने लिए गांव के दरवाजे करें बंद

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के CM shivraj Corona Meeting  ग्रामवासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने और उस पर विजय प्राप्त करने के लिए आप लोग कोरोना को अपने गांव की सरहद में प्रवेश नहीं करने दें। अपने गांव को बंद रखें। जब जरूरत हो, तभी गांव के बाहर निकलें। उपार्जन के लिए सिर्फ वे ही बाहर जायें, जिनके नाम एसएमएस भेजा गया है। जब भी बाहर निकलें तो कोरोना गाइड-लाइन का पूरी तरह से पालन करें। स्वत: स्फूर्त कर्फ्यू है, जनता कर्फ्यू।

Advertisment

गेंहूँ उपार्जन में कोई बाधा नहीं
मुख्यमंत्री चौहान ने ग्रामवासियों से कहा कि आप लोग निश्चित रहें। आपकी उपज का एक-एक दाना खरीदा जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने गेहूँ उपार्जन में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हौंसले का ही परिणाम है कि अभी तक 61 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ का उपार्जन कर लिया गया है। इसी के साथ चने एवं मसूर का उपार्जन भी किया जा रहा है।

25 मई तक खरीदी की जायेगी
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पिछले साल कोरोना के चरम में भी हमने 1.29 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का बम्पर उपार्जन किया था। कोरोना काल में सभी किसानों का गेहूँ खरीदा जा सके, इसके लिये इंदौर एवं उज्जैन में उपार्जन की अंतिम तिथि 5 मई से बढ़ाकर 15 मई कर दी गई है। शेष संभागों में 25 मई तक खरीदी की जायेगी।

कोरोना साध्य है, असाध्य नहीं
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना साध्य है,असाध्य नहीं। इसका इलाज हो सकता है और हो रहा है। इससे घबरायें नहीं सतर्कता अवश्य रखें।

Advertisment

पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में रहें
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य सर्दी-जुकाम-बुखार आने पर लापरवाही न करें। तुरंत जांच करवायें। किल कोरोना अभियान-2 के तहत हमारी टीम घर-घर पहुंच रही है। पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में रहें। घर में संभव हो तो एक पृथक कमरे में आराम कर उपचार करें।

हॉस्पिटल को अंतिम पड़ाव पर रखें
यदि घर में संभव न हो, तो गांव के पंचायत भवन,धर्मशाला, आदि में क्वारेंटाइन सेंटर बनाकर आइसोलेटेड हो जायें। भोजन दवा की व्यवस्था सरकार करवायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड में कोविड कोरोना सेंटर खोले जा रहे हैं। वहां डाक्टर्स उपलब्ध हैं। उन्हें दिखाकर उपचार लिया जा सकता है। हॉस्पिटल को अंतिम पड़ाव पर रखें।

संस्कार का महत्वपूर्ण भाग
मुख्यमंत्री चौहान ने ग्रामवासियों और किसानों से अपील की कि विवाह हमारी परंपरा है और संस्कार का महत्वपूर्ण भाग है। परंतु वर्तमान कोरोना संक्रमण के कारण विवाह समारोह को 15 मई तक स्थगित रखें, क्योंकि ऐसे समारोह में कोरोना पूरे परिवार को सामूहिक रूप से प्रभावित कर सकता है। यदि बहुत ही ज्यादा जरूरी हो तो अधिक से अधिक 10 लोग ही शादी में शामिल हों।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें