CM Shivraj Attack Digvijay Singh : दिग्विजय के EVM वाले बयान पर बोले शिवराज, वे बहाना पहले खोज लेते हैं, फिर कहेंगे ईवीएम खराब है

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के इस बयान पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान CM Shivraj Attack Digvijay Singh  ने क​हा कि "उनके बारे में क्या कहा जाए. वह प्रदेश को फिर से मध्ययुग में ले जाना चाहते हैं.

CM Shivraj Attack Digvijay Singh : दिग्विजय के EVM वाले बयान पर बोले शिवराज, वे बहाना पहले खोज लेते हैं, फिर कहेंगे ईवीएम खराब है

भोपाल। एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। दिग्विजय सिंह मतदाता सूची और ईवीएम को लेकर शिकायत की थी। शिकायत करते हुए पूर्व सीएम ने कहा था कि कांग्रेस ने हमेशा से ईवीएम का विरोध किया है। चुनाव आयुक्त से हमने मतपत्र से चुनाव कराने की मांग की है। चुनाव हमेशा ईवीएम से कराना कानूनी बाध्यता नहीं है। मतदाता सूची में हेरफेर किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के इस बयान पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान CM Shivraj Attack Digvijay Singh  ने क​हा कि "उनके बारे में क्या कहा जाए. वह प्रदेश को फिर से मध्ययुग में ले जाना चाहते हैं. दुनियाभर में एक अलग पद्धति से चुनाव हो रहे हैं लेकिन वह बहाना पहले से खोज लेते हैं और फिर कहेंगे कि नगरीय निकाय चुनाव मशीन की गलती है" भोपाल के स्मार्ट रोड के पास पौधारोपण के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस गड़बड़ी करती है और EVM पर शक जताती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article