MP NEWS : 60 साल के हुए CM Mohan Yadav, PM Modi-Amit Shah और Shivraj ने इस अंदाज में दी बधाई.!

MP NEWS : 60 साल के हुए CM Mohan Yadav, PM Modi-Amit Shah और Shivraj ने इस अंदाज में दी बधाई.!

60 साल के हुए CM Mohan Yadav, PM Modi-Amit Shah और Shivraj ने इस अंदाज में दी बधाई.!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं... इस खास मौके पर प्रदेश समेत देश के दिग्गज नेताओं ने उन्हें विश किया है... सीएम के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक पहल की हैं. ईश्वर उन्हें जनता की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.' दूसरी तरफ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम यादव को जन्मदिन की बधाई दी. गृहमंत्री ने लिखा- मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूँ।एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सीएम मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं...' केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोहन यादव की लंबी उम्र की कामना की. उन्होंने लिखा, 'जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित, मध्य प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं.' छात्रसंघ से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले मोहन यादव आज प्रदेश के मुखिया की कमान संभाल रहे हैं. 11 दिसंबर 2023 को तीसरी लाइन में बैठे मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी और वे विधायक से मुख्यमंत्री मोहन यादव बन गए.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article