CM Mohan Visit Bhind: आज भिंड दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, किसानों को देंगे बड़ी सौगात; इतने करोड़ के कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

CM Mohan Visit Bhind: आज भिंड दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, किसानों को देंगे बड़ी सौगात; इतने करोड़ के कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

CM Mohan Visit Bhind: आज भिंड दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, किसानों को देंगे बड़ी सौगात; इतने करोड़ के कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

   हाइलाइट्स 

  • CM मोहन यादव का भिंड दौरा आज।
  • किसानों के खातों में करेंगे राशि ट्रांसफर।
  • कार्यक्रम में सभा को करेंगे संबोधित।

CM Mohan Visit Bhind: मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव आज यानी 6 मार्च को भिंड शहर के दौरे पर रहेंगे। यहां MJS मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही 1816 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में आवंटित करेंगे। इस अवसर पर CM भिंड जिले में 194 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन भी करेंगे।

CM यादव हेलीकॉप्टर से करीब 11 बजे भिंड पहुंचेंगे। वे प्रधानमंत्री के वीडियो कान्फ्रेंस कार्यक्रम में भाग लेंगे। PM मोदी वीसी के माध्यम से देश की स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी एमजेएस ग्राउंड पर दिखाया जाएगा।

   ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को विशेष राशि स्वीकृत होने की संभावना

CM मोहन आज प्रदेश के 80 लाख किसानों को सिंगल क्लिक के जरिए 1816 करोड़ रुपए की सम्मान निधि ट्रांसफर करेंगे। साथ ही 25 लाख किसानों को फसल बीमा योजना के 755 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। वहीं 194 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे। इस दौरान ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को विशेष राशि स्वीकृत होने की संभावना है।

   यहां रहेगा रूट डायवर्ट

मुख्यमंत्री के आने से पहले ही बायपास रोड से लेकर SAF ग्राउंड तक का रूट डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान हैवी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा।

साथ ही 9.30 बजे से 17वीं बटालियन के गेट नंबर 1 से इंदिरा गांधी चौराहे तक सभी वाहन केवल दाहिनी तरफ की लेन का उपयोग कर सकेंगे। दूसरी लाइन सिर्फ VIP के उपयोग के लिए रहेगी।

वहीं इंदिरा गांधी चौराहे से एमजेएस मैदान तक वाहन ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही जब तक शहर में मुख्यमंत्री रहेंगे। उस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्थागत रखी जाएगी। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए जाएंगे।

संबंधित खबर: CM Mohan Yadav IN UP: यूपी में यादव वोट बैंक पर बीजेपी की नजर, यादव महाकुंभ में सीएम मोहन यादव बोले ‘एमपी-यूपी भाई-भाई’

   अशोकनगर भी जाएंगे CM मोहन

CM मोहन इसके बाद अशोक नगर भी जाएंगे। जहां ईसागढ़ में ओला प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। इसके बाद चंदेरी के लिए रवाना होंगे। चंदेरी में क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज परियोजना का शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article