Latest Updates: MP के सीएम मोहन यादव बहनों से बंधवाएंगे राखी, CG में कांवड़ यात्रा, भारत-इंग्लैंड 5वें टेस्ट का चौथा दिन

Latest Updates 3 August: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बहनों से राखी बंधवाएंगे। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय कांवड़ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत-इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट के चौथे दिन का खेल होगा।

CM Mohan Yadav Rakshabandhan mp Kanwar Yatra Chhattisgarh up bjp meeting India England 5th Test 3 august hindi news

Latest Updates 3 August: 3 अगस्त रविवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और खेलों की दुनिया में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

राखी बंधवाएंगे MP के सीएम मोहन यादव

cm mohan yadav mp

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम होगा। सीएम मोहन यादव मक्सी रोड के रघुनंदन गार्डन और अथर्व होटल में बहनों से राखी बंधवाएंगे।

छत्तीसगढ़ में सीएम साय कांवड़ यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

cm sai

3 अगस्त को रायपुर के गुढ़ियारी से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरी झंडी दिखाएंगे।

नियुक्ति पत्र देंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

cm yogi meetingयूपी पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1,374 सहायक परिचालकों और 120 कर्मशाला कर्मचारियों को सीएम योगी नियुक्ति पत्र देंगे। 3 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में कार्यक्रम होगा।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की बड़ी बैठक

bjp up

बीजेपी ने लखनऊ में बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें सभी बीजेपी विधायकों के अलावा सभी जिलाध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बैठक शुरू होगी। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और रणनीति पर चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी प्रदेश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे।

यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का हमीरपुर दौरा

swatantra dev singh up

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हमीरपुर का दौरा करेंगे। वे हेलीकॉप्टर से क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के राहत कैंपों का निरीक्षण करेंगे।

भारत-इंग्लैंड 5वें टेस्ट का चौथा दिन

india england 5th testभारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट के चौथे दिन का खेल होगा। भारतीय समय के अनुसार मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। भारत ने इंग्लैंड को 374 रन का टारगेट दिया है। इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर 50 बना लिए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन और बनाने होंगे। वहीं भारत को जीत के लिए 9 विकेट की जरूरत है। जिस तरह से ओवल की पिच गेंदबाजों को मदद कर रही है, माना जा रहा है कि चौथे दिन ही मैच का रिजल्ट आ जाएगा।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article