गोवर्धन पूजा पर CM की बड़ी घोषणाएं: मोहन यादव ने गौ माता को खिलाई घर की पहली रोटी, गौशाला में की पूजा

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की। उन्होंने गाय को घर की पहली रोटी भी खिलाई।

mohan yadav

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सीएम आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की। यहां उन्होंने विधि विधान पूर्वक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।

mohan yadav

गौ माता को खिलाई रोटी

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे गौ माता के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के मुताबिक गाय माता को घर की पहली रोटी खिलाई।

mohan yadav

सीएम ने कहा- गावो विश्वस्य मातरः

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1852577247795761513

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- हमारी संस्कृति 'उत्सव प्रधान' संस्कृति है। हमारे वेदों में कहा गया है "गावो विश्वस्य मातरः" गाय संसार की माता है। प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए तेज गति से कार्य कर रही है। मेरी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

CM मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में की गोवर्धन पूजा

दूध उत्पादन पर ज्यादा बोनस देगी सरकार

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने गोवर्धन पर्व पर कई बड़े ऐलान किए। आइए इस पर नजर डालते हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि- मप्र में 1 करोड़ 39 लाख गौवंश हैं। ऐसे में दूध उत्पादन पर सरकार ज्यादा बोनस देगी। इसके अलावा गौ माता के लिए गौ एम्बुलेंस भी शुरू होगी। हर नगरीय निकाय में गौशाला भी खोली जाएंगी।

मोहन यादव के बड़े ऐलान

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1852590434217849012

दूध उत्पादन पर सरकार ज्यादा देगी बोनस

गौ माता के लिए चालू होगी गौ एम्बुलेंस'

गौवंश में मप्र तीसरे से पहले नंबर पर आएगा

गौवंश में मप्र तीसरे से पहले नंबर पर आएगा

2027 से पहले हम दुनिया में तीसरे नंबर के देश होंगे

हर नगरीय निकाय में खुलेगी गौशाला

5 हजार से 10 हजार क्षमता वाली गौशाला खुलेगी

गाय अब कांजी हाउस में नहीं रहेगी

गौकशी मामले में 7 साल की होगी सजा

गौपालकों के लिए क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे

20 रुपए प्रति गाय मिलने वाला अनुदान 40 रुपए किया

10 से ज्यादा गाय पालने वाले को मिलेगा ज्यादा अनुदान

गाय पालने वाले किसानों का भी बनेगा क्रेडिट कार्ड

पूरा अधिकार पशुपालन मंत्री को दिया गया है

ये भी पढ़ें...MP Weather: एमपी में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड! प्रदेश में रात में चल रहीं ठंडी हवाएं, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article