CM Mohan Yadav: स्पेन से लौटते ही ससुराल पहुंचे सीएम मोहन यादव, रीवा पहुंचकर ससुर ब्रह्मानंद यादव को दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदेश दौरे से लौटते ही रीवा पहुंचे। यहां उन्होंने ससुर स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव की श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

CM Mohan Yadav: स्पेन से लौटते ही ससुराल पहुंचे सीएम मोहन यादव, रीवा पहुंचकर ससुर ब्रह्मानंद यादव को दी श्रद्धांजलि

CM Mohan Yadav pays tribute to Brahmadin Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने विदेश दौरे से लौटने के बाद सीधे रीवा पहुंचे और अपने दिवंगत ससुर ब्रह्मादीन यादव को श्रद्धांजलि दी। रिटायर्ड प्रिंसिपल और संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मादीन यादव का निधन सीएम की दुबई-स्पेन यात्रा के दौरान हुआ था, जिस कारण दामाद मोहन यादव अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। अब लौटकर उन्होंने भावुक श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1946930447348289779

अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे सीएम

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 से 19 जुलाई तक दुबई और स्पेन की आधिकारिक विदेश यात्रा पर थे। इस दौरान मंगलवार 15 जुलाई की रात उनके ससुर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मानंद यादव का 98 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे उस समय दुबई से स्पेन रवाना हो चुके थे, जिसके चलते अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। ब्रह्मानंद यादव का निधन उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित उनके आवास पर हुआ था। हालांकि, मुख्यमंत्री के दोनों बेटे अंतिम दर्शन के लिए रीवा पहुंचे थे और परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाईं।

publive-image

श्रद्धांजलि देने ससुराल पहुंचे मुख्यमंत्री

रविवार को विदेश दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव सीधे रीवा के संजय नगर स्थित अपने ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। थोड़ी देर वहां रुकने के बाद वे वापस भोपाल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान वे ससुर को याद कर भावुक हो गए।

publive-image

विद्यार्थी जीवन में ही आरएसएस से जुड़े ब्रह्मादीन यादव

विद्यार्थी जीवन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) विचारधारा से जुड़े रहे ब्रह्मादीन यादव का जीवन संघर्षों और सेवा की मिसाल रहा। उनका असली नाम ब्रह्मानंद था, लेकिन छात्र आंदोलनों में सक्रियता के चलते गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने नाम बदलकर ब्रह्मादीन रख लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहते हुए उन्होंने कई आंदोलन किए और बाद में मुंबई जाकर पढ़ाई पूरी की। शिक्षा पूरी करने के बाद वे उत्तर प्रदेश लौटे और फिर नौकरी के लिए मध्यप्रदेश के रीवा आ गए। यहां उन्हें एक राजकीय स्कूल में शिक्षक की नौकरी मिली और वे 1987 में प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुए।

सुल्तानपुर में निवास पर ली अंतिम सांस

रिटायर्ड प्रिंसिपल ब्रह्मादीन यादव ने 98 वर्ष की उम्र में सुल्तानपुर स्थित अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका स्वास्थ्य 27 जून से ही खराब था और वे ICU में भर्ती थे। हालत में सुधार होने पर 30 जून को उन्हें घर लाया गया, लेकिन मंगलवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

बेटे विवेकानंद के साथ रह रहे थे ब्रह्मादीन यादव

रिटायरमेंट के बाद ब्रह्मादीन यादव अपने बेटे विवेकानंद यादव के साथ रहते थे, जो सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षक हैं। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। ब्रह्मादीन यादव की एक बेटी सीमा यादव हैं, जिनकी वर्ष 1994 में मोहन यादव से शादी हुई। सीमा यादव भी संघ से जुड़ी रहीं और 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान मोहन यादव से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। परिवार मूलतः अंबेडकरनगर जिले की भीटी तहसील के कोडड़ा डड़वा गांव से है। उनके दो बेटे रामानंद और सदानंद यादव जबलपुर और रीवा में सेवारत हैं। साल 2023 में उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था, जिससे परिवार पहले से ही शोक में था।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

High Security Registration Plates: क्या आपके वाहन की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट टूट गई है?, जानें HSRP बनाने की प्रोसेस

publive-image

देश भर में वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। मध्‍यप्रदेश समेत कई राज्यों में हाई रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई हो रही है। अगर आपके वाहन में यह नंबर प्लेट नहीं लगी है या टूटी हुई है, तो लगवा लीजिए नहीं चालान कटेगा और आपका वाहन जब्‍त भी हो सकता है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article