MP Job Appointment: सीएम ने 877 अधिकारी- कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

MP Job Appointment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार, 7 नवंबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में वन और स्वास्थ्य विभाग के 877 अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

MP Job Appointment

MP Job Appointment

हाइलाइट्स

  • सीएम मोहन यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र
  • वन व स्वास्थ्य विभाग के 877 पद भरे
  • सरकार ने अब तक 60 हजार भर्तियां कीं

MP Job Appointment: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार, 7 नवंबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में वन और स्वास्थ्य विभाग के 877 अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर दोनों विभागों के आला अधिकारी भी मौजूद थे।

एक लाख पद भरे जाएंगे

कार्यक्रम के बाद सीएम ने मीडिया से चर्चा में कहा, हम हर विभाग में भर्ती कर रहे हैं। अब तक 60 हजार पदों पर भर्तियां कर चुके हैं। धीरे-धीरे करके एक लाख से ज्यादा पद हम भर रहे हैं। ये सरकारी पद हैं।

सीएम ने कांग्रेस को किया टारगेट

सीएम ने कहा- ये उनको जवाब है जो कहते हैं कि रोजगार कितने लोगों को दिया है ? आंखें हों तो देख लो सरकार के काम करने के तरीके को। मैं कांग्रेसी मित्रों से भी कहना चाहता हूं कि ज्यादा अच्छा होता आज यहां बैठकर देखते और जिनको हमने नियुक्ति पत्र दिए उनकी आंख से आंख मिलाकर उनके सपनों में वे भी सहभागी होते।

[caption id="attachment_927685" align="alignnone" width="1072"]publive-image सीएम डॉ. मोहन यादव चयनित कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र देते हुए।[/caption]

सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का कहना था कि 'सपना वो नहीं है, जो आप सोते समय देखते हैं, सपना वो है, जो आपको सोने नहीं देता।' सरकारी सेवा में प्रवेश एक उपलब्धि के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। जनता का विश्वास सरकारी सेवक की सबसे बड़ी पूंजी होती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का कहना था कि 'सपना वो नहीं है, जो आप सोते हुए देखते हैं, सपना वो है, जो आपको सोने नहीं देता।' सरकारी सेवा में प्रवेश एक उपलब्धि के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। जनता का विश्वास सरकारी सेवक की सबसे बड़ी पूंजी होती है।

स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा

सीएम ने कहा- प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को त्वरित, विश्वसनीय और अधिक प्रभावी बनाने में नए अधिकारी-कर्मचारियों का भी सहयोग मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वन विभाग वनों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

आशा है नए वन संरक्षक और अधिकारी, जंगलों की सुरक्षा, वन जीवों की देखभाल के साथ-साथ पर्यावरण और स्थानीय समुदायों की आजीविका के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेंगे।

इन्हें सीएम के हाथों मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतीकात्मक रूप सेमनीषा मुकाती, रवि यादव, सोमेश शर्मा, नीरज अंब को वन क्षेत्रपाल के नियुक्ति पत्र दिए।

चंद्रपाल सिंह तोमर, हिमांगिनी राहंगडाले और अंजना परते को वन रक्षक के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत डॉ. नेहा नंदन चौरसिया, डॉ. राम आशीष शुक्ला, डॉ. मंजूलता आर्य, डॉ. जितेन्द्र कैथवाल, डॉ. भूमा भावना और डॉ. नितिन कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

ये भी पढ़ें: Indian Hockey 100 Years Celebration: भोपाल-जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में हॉकी मैच, खिलाड़ियों का सम्मान

एमपी पीएससी से हुए सिलेक्ट

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा वर्ष 2024-25 से चयनित 75 निश्चेतना विशेषज्ञ, 62 सर्जरी विशेषज्ञ, 106 शिशु रोग विशेषज्ञ एवं 91 नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति आदेश दिए गए। वन विभाग में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा आयोजित वनरक्षक भर्ती परीक्षा वर्ष 2022-23 में चयनित 467 नव-नियुक्त वनरक्षक, जिन्होंने वन प्रशिक्षण विद्यालयों में वानिकी प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है, को पदस्थापना आदेश दिए जाएंगे। साथ ही मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वन क्षेत्रपाल भर्ती परीक्षा वर्ष 2020-21 से चयनित 76 वन क्षेत्रपाल को भी पदस्थापना आदेश प्रदान किए जाएंगे। इन्होंने देश की विभिन्न प्रशिक्षण अकादमियों में 18 माह का प्रशिक्षण पूरा किया है।

ये भी पढ़ें: भोपाल निगम आयुक्त ने नाम पर ठगी: संस्कृति जैन के नाम से बनाया फर्जी अकाउंट और ठग लिए 50 हजार, कमिश्नर ने की यह अपील

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article